Home खेलक्रिकेट 48 साल के हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, जानें इन्हें क्यों “बंगाल टाइगर” कहा जाता है

48 साल के हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, जानें इन्हें क्यों “बंगाल टाइगर” कहा जाता है

by
saurav gangguly
saurav gangguly

दिल्ली: भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कौन नहीं जानता, बहुत ही कम समय में भारतीय क्रिकेट इतिहास में कीर्तिमानों की झड़ी लगाने वाले सौरव गांगुली 48 साल के हो गए है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का आज 48 वां जन्मदिन है 8 जुलाई 1972 को जन्में सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल की जाते है। सौरव गांगुली को दादा, प्रिंस ऑफ कोलकाता, बंगाल टाइगर, और महाराजा के नाम से भी जाना जाता है। क्रिकेट जगत में यह दादा के नाम से ही फेमस है।

सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 11 जनवरी 1992 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। वहीं टेस्ट क्रिकेट में सौरव गांगुली ने 20 जून 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का पहला मैच खेला था। सौरव गांगुली लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन हैं अपनी धुआंधार बैटिंग के लिए यह पूरे विश्व में विख्यात है।

यह भी देखें…प्रदेश में अपराधियों की अब ख़ैर नहीं, इस हफ्ते 127 हथियार लाइसेंस किए गए सस्पेंड

दादा ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ और ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ के नाम से मशहूर सौरभ गांगुली ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। गांगुली की कप्तानी और बल्लेबाजी स्टाइल को आज भी लोग याद करते है। भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में गांगुली की अहम भूमिका है।

यह भी देखें…गैंगस्टर विकास की तलाश में एनसीआर दिल्ली में भी अलर्ट

पूर्व भारतय कप्तान सौरभ गांगुली 1996 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार 136 रनों की धुआंधार पारी खेलकर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। 113 टेस्ट मैचों में गांगुली ने 7212 और 311 वनडे खेलने के बाद उन्होंने 11363 रन रन बनाए। भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर 183 उनके नाम है। और भी कई सारे कीर्तिमान सौरव गांगुली के नाम है। इनका नाम भारतीय क्रिकेट के सफल कप्तानों में शुमार है।

यह भी देखें…भाभी व ननद ने जीती कोरोना से जंग, एक नया मरीज मिला

पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे। चर्चा यह भी है कि वह आईसीसी प्रमुख बनने की दौड़ में शामिल हैं। बहुत ही कम समय में सौरव गांगुली ने यह सब मुकाम हासिल किया है। सौरव गांगुली के 48वें जन्मदिन पर तेजस खबर टीम की तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।

यह भी देखें…कुंडेश्वर धाम मंदिर जल्द बनेगा पर्यटक स्थल

You may also like

Leave a Comment