Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद जंक्शन

अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद जंक्शन

by
अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद जंक्शन
अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद जंक्शन

लखनऊ । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैंट करने की सिफारिश केन्द्र सरकार को भेजी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी जिसमें कहा गया है “ यूपीसीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम ‘अयोध्या कैन्ट’ करने का निर्णय लिया है। ”

यह भी देखें : माफियाओं से मुक्त कराई गई जमीन पर योगी सरकार गरीबों व सरकारी कर्मियों के लिए बनाएगी आवास

गौरतलब है कि किसी भी रेलवे स्टेशन के नाम की सिफारिश राज्य सरकार करती है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय का काम है कि राज्य सरकार के निर्णय पर फैसला ले और उसे रेलवे को सूचित करे जिसके बाद रेलवे स्टेशन का नाम बदला जायेगा।

इससे पहले 2018 को योगी सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम बदल कर अयोध्या किया था। भाजपा सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज और मुगलसराय का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन किया था। हाल ही में झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ करने की मांग ने भी जोर पकड़ा है।

यह भी देखें : भाकियू ने यूपी की नई टीम का किया एलान, नजदीक चुनावों को देखते हुए लिया फैसला

स्टेशनो और शहरो के नाम बदले जाने के पीछे योगी सरकार का तर्क है कि मुगल हमारे नायक नहीं हो सकते हैं। इसीलिये मुगलों के नाम पर बसे शहर, स्टेशन और संग्रहालय के नाम बदलने की कार्रवाई की जा रही है।

फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट करने का अनुरोध अयोध्या के भाजपा सांसद लल्लू सिंह तथा भाजपा नेता शोभनाथ दुबे ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री से किया था। लल्लू सिंह तथा भाजपा नेता शोभ नाथ दुबे ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताया है।

यह भी देखें : सोशल मीडिया एक्टविस्ट पूनम पंडित ने थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा नेता शोभनाथ दुबे का कहना है कि राम की नगरी है यहाँ सिर्फ़ राम राम जय सीता राम का पाठ होना चाहिए ,उनके नाम से शहर होना चाहिये ज़िला होना चाहिये। उनका कहना है कि इस प्रदेश का नाम ही अयोध्या होना चाहिये।

You may also like

Leave a Comment