Home विश्व भारत पर चीन के हमले के बाद 1962 में पहली बार की गई थी आपातकाल की घोषणा,अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन आए थे मुंबई

भारत पर चीन के हमले के बाद 1962 में पहली बार की गई थी आपातकाल की घोषणा,अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन आए थे मुंबई

by
अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन आए थे मुंबई
अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन आए थे मुंबई

भारतीय और विश्व इतिहास में 26 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

अर्जेंटीना सरकार ने 1811 में प्रेस के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की घोषणा की।

लंदन में फुटबॉल एसोसिएशन का गठन 1863 में किया गया।

महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना 1934 में।

जम्मू कश्मीर के महाराज हरी सिंह 1947 में भारत में विलय के लिए सहमत हुए।

इराक में 1947 में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।

यह भी देखें : अंग्रेजों ने सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए भेज दिया था जेल, भारत में पहले आम चुनाव की हुई थी शुरुआत

भारत पर चीन के हमले के बाद 1962 में तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की थी।

चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन 1969 में मुंबई आए।

त्रिनिडाड एंड टोबैगो 1976 में गणराज्य बना।

सर्वोच्च अदालत ने 1999 में आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।

उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 2015 में आए 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत।

यह भी देखें : अब से 37 साल पहले कोलकाता में शुरू हुई थी देश की पहली मेट्रो रेल सेवा

You may also like

Leave a Comment