Home खेलक्रिकेट धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, कई दिग्गज नेताओं ने ट्विटर के जरिए सम्मान जाहिर किया…

धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, कई दिग्गज नेताओं ने ट्विटर के जरिए सम्मान जाहिर किया…

by

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। रिटायरमेंट लेने की मंशा जाहिर करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा मुझे 1929 (शाम 7:29) बजे से मुझे सेवानिवृत्त मानें.” जैसे ही उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की ट्विटर पर लाखों प्रशंसकों ने इस महान विकेटकीपर और बल्लेबाज के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर करना शुरू कर दिया।

बता दें 38 साल की उम्र में धोनी ने करवा लोगों के दिलों पर राज किया। उनकी फैन फॉलोइंग भी बेहद जबरदस्त है। धोनी एकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की सभी ट्रॉफियों पर कब्ज़ा कर टीम इंडिया को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। बता दें कि धोनी काफी दिनों से क्रिकेट से दूर हैं उन्होंने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप 9 जुलाई 2019 को हिंदुस्तान और न्यूज़ीलैंड के दरमियान सेमिफानल खेला था। उसके बाद से ही लोगों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहें। लेकिन फिर भी हर चाहने वालों के दिलों में वह हमेशा रहे। हर अंतरराष्ट्रीय मैच में प्रशंसक उन्हें जरूर याद करता था।

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद ट्विटर पर कई दिग्गज नेताओं ने प्यार और सम्मान जाहिर करना शुरू कर दिया। देखिए किसने क्या लिखा….

You may also like

Leave a Comment