Home विश्व पेरिस में कार दुर्घटना में ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की आज के ही दिन हुई थी मौत

पेरिस में कार दुर्घटना में ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की आज के ही दिन हुई थी मौत

by
पेरिस में कार दुर्घटना में ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की आज के ही दिन हुई थी मौत
पेरिस में कार दुर्घटना में ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की आज के ही दिन हुई थी मौत

भारतीय और विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

अमेरिका में 1881 में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार 1920 में समाचार प्रसारित किया गया।
भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 1956 में राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद 1962 में ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का 1968 में सफल प्रक्षेपण किया गया।
भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से 1983 में प्रसारित किया गया।

यह भी देखें : औरंगजेब ने तख्त पर कब्जे के लिए भाई दारा शिकोह को आज के ही दिन फांसी पर चढ़ा दिया था,डिस्कवरी ने भरी थी पहली उड़ान

वर्ष 1991में उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की 1997 में पेरिस में हुई एक कार दुर्घटना में मौत।
वर्ष 1998 में उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
वर्ष 2010 इराक़ में अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया।
अमेरिका ने 2010 में उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिये नए प्रतिबंध लगाए।

यह भी देखें : जानिए क्यों पाकिस्तान में अब सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे सोशल मीडिया का उपयोग

You may also like

Leave a Comment