Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया भाजपा जिला प्रभारी ,जिलाध्यक्ष समेत भाजपाईयो ने दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भाजपा जिला प्रभारी ,जिलाध्यक्ष समेत भाजपाईयो ने दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

by Tejas Khabar
भाजपा जिला प्रभारी ,जिलाध्यक्ष समेत भाजपाईयो ने दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

औरैया। भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता सहित अन्य भाजपाइयों ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को आगे ले जाने का मार्ग प्रशस्त किया। उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से थे।

यह भी देखें : आपने लूटे मिलियन, हम प्रदेश को देंगे वन ट्रिलियन : योगी

भारतीय जनसंघ से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गठन हुआ था। और वह पार्टी के लिए हमेशा मार्गदर्शक के रूप में रहेंगे। सेवा, सुशासन और विकास से ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करने के संस्कार जो पंडित दीन दयाल ने दिए हैं, वह हमारा कर्तव्यपथ बनकर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।’’
कहा कि उपाध्याय का जीवन राष्ट्र सेवा और उसके प्रति समर्पण का प्रतीक है।हम सभी कार्यकर्ताओ को उनके बताए हुए मार्ग दर्शन में चलने का संकल्प लेना चाहिए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में दिबियापुर मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान, नमामि गंगे के जिला संयोजक सोनू सोनी, वासू शुक्ला,सोशल मीडिया के जिला संयोजक सौरभ राजपूत,अक्षय त्रिपाठी ,कार्तिक गुप्ता,अंकित तिवारी,गौरव पांडेय,अक्षय बाजपेई आदि लोग रहे।

You may also like

Leave a Comment