Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया भाजपा जिला प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने गांव में प्रवास कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ पर प्रकाश डाला

भाजपा जिला प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने गांव में प्रवास कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ पर प्रकाश डाला

by Tejas Khabar
भाजपा जिला प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने गांव में प्रवास कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ पर प्रकाश डाला

औरैया । भाजपा का ग्राम चलो अभियान के तहत रविवार को जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्र के 267 बूथों पर भाजपाइयों ने प्रवास कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ को बताया।और पत्रक भी वितरित किए ,वही बूथ ,पन्ना प्रमुख भी सत्यापित किए। रविवार को भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ने औरैया विधनसभा क्षेत्र के अंतर्गत अयाना व शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री ने दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दहगंव में व दिबियापुर मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान ने ग्राम रुदौली में ,भाजपा कार्यकर्ता अक्षय त्रिपाठी ने अजमतपुर में ,भाजपा कार्यकर्ता अनुराग दीक्षित ने आजादपुर सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारियों ने अपने अपने बूथों पर प्रवास कर प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं सम्मानित बूथ की बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर अग्रिम लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की | एवम अपने सुझाव भी दिए |

यह भी देखें : राम के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिएः योगी

नव मतदाताओ से भी संपर्क किया। वही अयाना में भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित भी किया। प्रवास करने वालो में बूथ अध्यक्ष कमलेश दिवाकर ,शिक्षक प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य, बूथ महामंत्री सुभाष चंद्र जोशी ,लाभार्थी प्रमुख राजेश पाल ,कृष्ण चंद्र मिश्रा एवं शिशुपाल सिंह अध्यापकसुरेश सिंह राजावत,जितेन्द्र सिंह यादव , प्रधान बूढादाना मोहित सिंह , रामबाबू भदौरिया ,महावीर प्रसाद राठौर शक्ति केंद्र सयोंजक बूथ अध्यक्षों, बूथ समितियों के पन्ना प्रमुखों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम में शामिल रहे। गांव चलो अभियान के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष विकास गौर ने बताया कि 14 फरवरी तक यह कार्यकम चलेगा फिर इसके बाद लोकसभा चुनाव तक गांव में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि ,पदाधिकारियों ,कार्यकर्ता अनवरत जाते रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment