Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक: प्रदीप जैन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक: प्रदीप जैन

by Tejas Khabar
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक: प्रदीप जैन

झांसी । दिल्ली के शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत वीरांगना नगरी झांसी में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इंडिया समूह के दलों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। महानगर के चर्चित इलाइट चौराहे पर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा चुनाव में झांसी -ललितपुर सीट से कांग्रेस-सपा के उम्मीदवार प्रदीप जैन आदित्य ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को पूरी तरह से असंवैधानिक बताते हुए इसका पुरजोर विरोध किया।

यह भी देखें : शरद पवार ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए भाजपा की निंदा की

श्री जैन ने कहा “ देश में तानाशाही चल रही है जिस तरह से एक यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दुर्व्यवहार किया गया और उनको गिरफ्तार किया गया ,यह बिल्कुल असंवैधानिक है।यह सरकार गुंडागर्दी कर रही है। दिल्ली के हुकमरान चाहे प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री इनके इशारे पर ईडी, सीबीआई और पुलिस गुंडागर्दी पर उतारू है। जिस तरह लोगों के हाथों में हथकड़ी डाल रहे हैं लेकिन मुंह पर ताला नहीं लगा सकते। आज हम लोगों ने सांकेतिक चेतावनी दी और यदि इस पर भी यह नहीं चेते और श्री केजरीवाल को रिहा नहीं किया जाता है तो हम जेल भरो आंदोलन करेंगे। ”
उन्होंने कहा “ इंडिया गठबंधन के सारे दलों को दबाकर देश के प्रधानमंत्री सत्ता नहीं हथिया सकते , उन्हें लड़ना पड़ेगा। जनता की अदालत में आज देशभर में प्रदर्शन हो रहा है , लोकतंत्र की बहाली का प्रदर्शन हो रहा है।

यह भी देखें : मथुरा में अंतर्राज्यीय गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट दर्जनों बार इस सरकार को फटकार लगा चुका है। चाहें चंदे का मसला हो, नियुक्तियों का मसला हो या गिरफ्तारी का मसला हो लेकिन यह सरकार अहंकार में कुंभकरणी नींद में सो रही है, उसे जागना चाहिए। आज देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, पुलिस भर्ती में देश के पढ़े लिखे युवा फार्म भरकर करोड़ों रूपये उनकी झोली में डाल रहे हैं लेकिन पेपर लीक हो जाता है। पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तो नहीं की जा रही लेकिन अगर कोई पेपर लीक कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करे तो उसके खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया जा रहा है।

यह भी देखें : यूपी में 80 सीटों पर जीतेगी भाजपा,मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: निषाद

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि सत्ता की हवस में लोकतंत्र को कुचलने का जिस तरह से काम किया जा रहा था, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी से उसमें एक नया अध्याय जुड़ गया है। श्री केजरीवाल को किसी के बयान पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस समय छाये इलैक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे से ध्यान भटकाने की यह कोशिश है जो कामयाब नहीं होगी। पार्टी के दिशानिर्देशों पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों से बात कर आगे का घटनाक्रम तय करेंगे। इस धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन के अन्य दल भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा “ इस प्रदर्शन के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि लोकतंत्र के लिए हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।”
इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार श्री जैन के साथ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद खान , अर्चना गुप्ता, भवजीत सिंह सरना, सचिन साहू, रवि बघेल, आशीष ,हिमांशु यादव, साजिद निशाद, परवेज चौधरी, इरशाद, पुत्तु सिंह कुशवाहा,जिलाध्यक्ष अरशद खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment