Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमैनपुरी कांशीराम आवास में अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ चला प्रशासन का हंटर

कांशीराम आवास में अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ चला प्रशासन का हंटर

by
कांशीराम आवास में अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ चला प्रशासन का हंटर
कांशीराम आवास में अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ चला प्रशासन का हंटर

मैनपुरी – नगला कीरत प्रथम, द्वितीय तथा आजाद नगर कांशीराम कॉलोनी में अवैध कब्जा धारकों के आवास मैनपुरी जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज ने खाली कराकर पुलिस के द्वारा नये आवंटन कर्ताओं को आवास पर कब्जा दिलाया गया तथा अवैध रूप से रह रहे किराए पर लोगों के आवास खाली कराए गए। और पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध रूप से रह रहे लोगों को सामान समेत आवास को खाली कराया गया। वहीं पर कुछ आवासों में अराजक तत्वों के द्वारा आवासों पर कब्जा किया गया था। जिनको उप जिलाधिकारी व पियो ढूंढा तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग से खाली कराया गया।

यह भी देखें :  बैंक मैनेजर ने की जालसाजी निकाले करोड़ों रुपए

जिसमें वहां के निवासियों ने बताया कि इन आवासों में सेक्स रैकेट, अवैध कारोबार जुआ, शराब जैसे कार्य लोगों के द्वारा किए जा रहे थे। तो वहीं पर उप जिलाधिकारी ने उन आवासों को खाली कराया गया तथा कब्जा धारक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने को कहा गया है तो वहीं पर लोगों ने भी अपनी बातों को रखा और बताया कि किसी भी रूप में इन लोगों को हटना चाहिए था। जो आज प्रशासन के सहयोग से खाली करा दिए गए। आवास को उप जिलाधिकारी ने सरकार की मंशा अनुसार अवैध कब्जा धारकों को कब्जा खाली कराकर नए आवंटन कर्ताओं को कब्जा दिलाये। उसी के संबंध में आज सुबह से ही पुलिस प्रशासन के सहयोग से आवासों को खाली करा दिए गए और उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

यह भी देखें :  आरटीआइ कार्यकर्ता की कोशिश रंग लाई, शुरू हुआ शुक्लागंज उन्नाव फोरलेन किनारे पौधारोपण

You may also like

Leave a Comment