Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया जयंती पर यमुना का किया अंतर्ध्यान, कार्यालय से ही यमुना आरती कर मनाई जयंती

जयंती पर यमुना का किया अंतर्ध्यान, कार्यालय से ही यमुना आरती कर मनाई जयंती

by

औरैया में लॉकडाउन के चलते यमुना जयंती पर कार्यालय में ही हुआ आरती का भव्य आयोजन

औरैया। औरैया शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा रविवार को प्रात: यमुना जयंती के पावन अवसर पर यमुना आरती का भव्य आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि नवरात्र की छठ को यमुना जयंती के पावन अवसर पर यमुना आरती का भव्य आयोजन यमुना तट पर स्थित विश्रांत पर धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन निरंतर बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के अंतर्गत लॉकडाउन के चलते इस बार यमुना आरती का आयोजन यमुना तट के वास्तविक दृश्य को अंतरध्यान करते हुए समिति के पंजीकृत कार्यालय रूहाई मुहाल, औरैया में विधि-विधान से संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने यमुना मैया का गुणगान करते हुए घंटा शंख आदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ यमुना मैया की आरती उतार कर पूजा-अर्चना की, उसके उपरांत श्रद्धालुओं ने अपने व अपने परिवार की सलामती सुख समृद्धि शांति व संपन्नता हेतु अपनी आस्था का एक दीपक यमुना मैया को समर्पित किया। समिति के संस्थापक ने बताया कि यमुना और यमराज परम तेजस्वी सूर्य देवता की संतान हैं,

यमराज ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया था कि यमुना में स्नान करने वाले प्राणी को कभी यमलोक नहीं जाना पड़ेगा, नव संवत्सर शुरू होते ही छह दिन बाद छठ को यमुना अपने भाई यमराज को छोड़कर धरा धाम पर आ गई थी, इसलिए नवरात्र छठ को यमुना जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। गौरतलब है कि करोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप के अंतर्गत लॉकडाउन के अनुपालन के चलते विचित्र पहल परिवार के तमाम सदस्य व सैकड़ों श्रद्धालु यमुना मैया की आरती में सम्मिलित न होने की वजह से मायूस रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आनन्द गुप्ता(डाबर), रानू पोरवाल, महेंद्र गुप्ता (लालू), सभासद छैया त्रिपाठी, मनीष पुरवार (हीरु), कपिल गुप्ता, सभासद पंकज मिश्रा, अर्पित, महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष बबिता, शशि गुप्ता, प्रतिभा सोनी, सीमा, निशी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे

You may also like

Leave a Comment