Home विश्व ओमीक्रॉन वैरिएंट का यह तीसरा केस जामनगर में मिला, अफ्रीका से हाल ही में भारत लौटा था संक्रमित

ओमीक्रॉन वैरिएंट का यह तीसरा केस जामनगर में मिला, अफ्रीका से हाल ही में भारत लौटा था संक्रमित

by
ओमीक्रॉन वैरिएंट का यह तीसरा केस जामनगर में मिला, अफ्रीका से हाल ही में भारत लौटा था संक्रमित
ओमीक्रॉन वैरिएंट का यह तीसरा केस जामनगर में मिला, अफ्रीका से हाल ही में भारत लौटा था संक्रमित

जामनगर। कर्नाटक के बाद भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ‘Omicron’ का एक और मामला सामने आया है। गुजरात के जामनगर में एक व्यक्ति ओमीक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटा था। इसके साथ ही भारत में ओमीक्रॉन वैरिएंट का यह तीसरा केस है। व्यक्ति हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटा था।

यह भी देखें : कोविड टीकाकरण में 119.38 करोड़ टीके लगे

गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि गुजरात में ओमीक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला जामनगर से सामने आया। संक्रमित व्यक्ति हाल ही में जिम्बाब्वे लोट था। एयरपोर्ट पर जांच में पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। जहां ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। गुजरात से पहले कर्नाटक में दो लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए थे।

यह भी देखें : कोविड-19 से मृतकों के परिजन को मिलेगी 50 हजार की सहायता धनराशि – एडीएम

संक्रमितों में एक स्थानीय नागरिक और एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक था। इनमें से एक ने दुबई की यात्रा भी की थी। बेंगलुरु में जांच में पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीजों को कोविड की दोनों डोस लग चुकी थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ओमिक्रॉन के नए मामलों के सामने आने पर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और भीड़-भाड़ में जाने से बचें।” स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी ओमिक्रॉन संबंधित मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और विदेश दोनों में ऐसे सभी मामलों में कोई गंभीर लक्षण नहीं देखा गया है। 

You may also like

Leave a Comment