Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया संदिग्ध हालत में बरामदे में लटका मिला महिला का शव

संदिग्ध हालत में बरामदे में लटका मिला महिला का शव

by Tejas Khabar
संदिग्ध हालत में बरामदे में लटका मिला महिला का शव

पुलिस जॉच में जुटी, पति खेतों में लगाए था पानी घर पहुंचने पर हुई जानकारी

औरैया। जिले के सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को एक महिला ने अपने ही घर के बरामदे में कुंडे से फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह पति के पहुंचने पर जानकारी हुई। गांव के ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए सब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। महिला के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है। महिला की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया।

यह भी देखें : ट्रक की टक्कर से छात्र की मृत्यु,साथी घायल

थाना सहार क्षेत्र के ग्राम पुर्वा देवीदास निवासी रिंकी उम्र करीब 30 वर्ष पत्नी संजीव कुमार उर्फ बीरू ने अपने घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी। अहिवरन सिंह पुत्र शिववचन निवासी वैसौली थाना अछल्दा ने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दिन पहले ही वह अपनी बेटी के घर से बड़ी बेटी जो दिबियापुर में रहती है, उसके घर गये थे। सुबह जानकारी होने पर वह पूर्व देवीदास पहुंचे, तो उनकी बेटी का शव घर में पड़ा था।

यह भी देखें : बुजुर्गो और गरीबों की सेवा करने से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं – पूर्व राज्यमंत्री

मृतक के दो बेटी व एक बेटा है। मृतिका का पति मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मायके पक्ष से पहुंचे लोगों ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने जांच पड़ताल की। थाना अध्यक्ष सहार विनोद कुमार ने बताया की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। फौरी तौर पर सूचना के आधार पर शव को पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

You may also like

Leave a Comment