Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशअयोध्या आज साढ़े पांच लाख दीयों से जगमग होगी राम की नगरी अयोध्या

आज साढ़े पांच लाख दीयों से जगमग होगी राम की नगरी अयोध्या

by
आज साढ़े पांच लाख दीयों से जगमग होगी राम की नगरी अयोध्या
आज साढ़े पांच लाख दीयों से जगमग होगी राम की नगरी अयोध्या

जश्न के माहौल में डूबी अयोध्या,सीएम योगी पहुंचेंगे राम लला के दर्शन करने

अयोध्या। प्रभु राम की नगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसके चलते पूरे अयोध्या में जश्न का माहौल है, राम के राज्याभिषेक के लिए देश भर से कलाकर सरयू तट पर प्रस्तुति देने के लिए बेताब हैं। एक तरफ साढ़े 5 लाख दियों की प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है, वहीं पूरे अयोध्या को विभिन्न रंगों, रोशनियों से सराबोर कर दिया गया है।

आज रामायण के 11 प्रसंगों पर आधारित झांकिया निकलेंगी, जो साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक जाएंगी। दोपहर 3.30 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दर्शन करेंगे।इस दौरान रामलला के सामने दीपक जलाकर सीएम योगी दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। बताया जाता है कि यहां से सीएम योगी 4 बजे राम कथा पार्क पहुंचेंगे। राम कथा पार्क में भगवान राम, माता सीता का वह स्वागत करेंगे। इसके बाद भगवान राम का राज्याभिषेक होगा। अयोध्या के लोगों में भी इस बार दीपावली महोत्सव को लेकर गजब का उमंग उत्साह नजर आ रहा है। एक तरह से पूरी अयोध्या जश्न के माहौल में डूबी नजर आ रही है। शहर भर में रंग-बिरंगी झालरों की सजावट ने अयोध्या की रंगत आसमान चढ़ा दी है।

You may also like

Leave a Comment