Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया नारी शक्ति के योगदान के बिना देश का विकास नहीं _ लक्ष्मी नारायण चौधरी (कैबिनेट मंत्री)

नारी शक्ति के योगदान के बिना देश का विकास नहीं _ लक्ष्मी नारायण चौधरी (कैबिनेट मंत्री)

by Tejas Khabar
नारी शक्ति के योगदान के बिना देश का विकास नहीं _ लक्ष्मी नारायण चौधरी (कैबिनेट मंत्री)

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को अबला से सबला बनाने का कार्य किया जा रहा है। नारी शक्ति के योगदान के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम शुरू कर आधी आबादी के माध्यम से भारत को विश्व गुरु बनाने का प्रयास जारी है।कैबिनेट मंत्री श्री चौधरी इटावा जिले के जसवंत नगर में शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत देश में नारी को पूज्य माना गया है और हमारी यह परंपरा भी रही है।

यह भी देखें : फायर ब्रिगेड डेमोस्ट्रेशन मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

उन्होंने महिलाओं क स्वयं सहायता समूहों से अधिकाधिक जुड़ने व सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि समूहों के जरिए महिलाओं को लखपति दीदी भी बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की और कहा कि मोदी को दुनिया का लोकप्रिय नेता माना गया है तथा इन दोनों नेताओं के कारण ही स्वच्छ व भय मुक्त वातावरण मिला है जो राष्ट्र विकास के लिए आवश्यक था।

यह भी देखें : गुलजारीलाल बालिका इंटर कालेज में वितरित किये गए स्वेटर

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने डे- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रेम हेल्प एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा नगर में गठित व संचालित डॉ.भीमराव अंबेडकर स्वयं सहायता समूह की शिवानी कुमारी के अलावा स्मृति समूह की सुमन, राधा कृष्ण समूह की अर्चना, ठाकुर जी समूह की आशा देवी, कृष्ण जी समूह की श्वेता, किशोरी जी समूह की शोभा देवी, शंभू स्वयं सहायता समूह की सुधा देवी, जय महाकाल समूह की सोनी तिवारी व सुतीक्षा स्वयं सहायता समूह की कुसुम कुमारी तथा सिटी कोऑर्डिनेटर सुनीता को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रमाण पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसी प्रकार ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य आदि कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment