Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया वृद्धाश्रम के संस्थापक ने बृद्धाश्रृम में मनाया अपना जन्मदिन

वृद्धाश्रम के संस्थापक ने बृद्धाश्रृम में मनाया अपना जन्मदिन

by Tejas Khabar
वृद्धाश्रम के संस्थापक ने बृद्धाश्रृम में मनाया अपना जन्मदिन

बुजुर्गों व भट्टों पर काम करने वाली कामकाजी महिलाओं के बच्चों के साथ काटा गया केक

औरैया। वृद्ध आश्रम आनेपुर औरैया के संस्थापक डा. राजवर्धन शुक्ला ने 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन माधव हैप्पी ओल्ड एज होम में वृद्धजन व ईट भट्टों पर काम करने वाली कामकाजी महिलाओं के बच्चों के साथ मनाया। जन्मदिन के इस अवसर पर औरैया में पांच ईट भट्टों पर काम करने वाली कामकाजी महिलाओं व उनके बच्चों के साथ समाज सेवा के रूप में अपना जन्म दिवस मनाने का संकल्प लिया। आश्रम के संस्थापक ने वृद्ध आश्रम परिवार में आकर वृद्धजनों के बीच में अपना जन्मदिन मनाते हुए डॉक्टर राजवर्धन ने कहा कि वह अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ भी मना सकते हैं। पर उनको इन वृद्धजनो के साथ में जन्मदिन मनाने व इनको अपनी खुशियों में शामिल करके वृद्धजनों को खुशियां देना बहुत ही अच्छा लगता है।

यह भी देखें : आगरा में नौकर ने की कारोबारी की हत्या, पत्नी घायल

इसलिए वह प्रत्येक वर्ष इन बुजुर्ग माता-पिता के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। आगे भी मानते रहेंगे, साथ ही डॉ. श्री शुक्ला ने आज 2 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय चिल्ड्रन बुक-डे के अवसर पर ईंट भट्टों पर काम करने वाली कामकाजी महिलाओं के बच्चों को संस्था द्वारा “निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्प लिया।” अंत में जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृद्धजनो को फल मिष्ठान वितरण करके सभी वृद्धजनों को अपने हाथों से केक खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी देखें : विपक्ष के इंडिया गठबंधन का मुद्दा भ्रष्टाचार बचाओ ,मोदी जी का मुद्दा भ्रष्टाचार मिटाओ _ क्षेत्रीय महामंत्री

डॉ. शुक्ला ने कहा कि जो लोग अपना जन्मदिन होटल व अन्य जगह मानते हैं, वह लोग भी अपनी स्वेच्छा से अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम में आकर इन बुजुर्ग माता-पिता के साथ में मना कर अपनी खुशियों में शामिल कर सकते हैं, तथा वृद्ध माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं, जो कि यहां पर अन्य जगहों से अधिक आपको खुशियां मिलेंगी साथ में आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

You may also like

Leave a Comment