Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया कच्ची दीवार ढहने से किशोरी दबी गंभीर रूप से घायल

कच्ची दीवार ढहने से किशोरी दबी गंभीर रूप से घायल

by
कच्ची दीवार ढहने से  किशोरी दबी गंभीर रूप से घायल
कच्ची दीवार ढहने से किशोरी दबी गंभीर रूप से घायल

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्योंटरा में शनिवार की दोपहर गारा से जुड़ी दीवाल गिर पड़ी, जिससे गली से निकल रही बालिका मलवा में दबकर घायल हो गई। यह नजारा देखकर परिजन व ग्रामीण दौड़ पड़े , और बालिका को मलवा हटाकर बाहर निकाला। परिजनों ने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी देखें : डेंगू ने पसारे पैर, 11 और संक्रमित मिलने से संख्या पहुंची 67

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्योंटरा निवासी विशाखा 7 वर्ष पुत्री शिवसिंह शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे पानी की बाल्टी लेकर अपने घर पर जा रही थी। उसी समय गारा से जुड़ी हुई दीवाल भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे बालिका मलवा में दब गई। यह नजारा देखकर पास पड़ोस के ग्रामीण एवं परिजन दौड़ पड़े , और बालिका को मलवा से बाहर निकाला। घायल बालिका को उसके पिता शिवसिंह ने निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया , जहां पर उसका इलाज चल रहा था। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बालिका को खतरे से बाहर बताया है।

You may also like

Leave a Comment