Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमैनपुरी खेल मैदान की दुर्दशा को लेकर एकजुट हुए खेल व सामाजिक संगठन

खेल मैदान की दुर्दशा को लेकर एकजुट हुए खेल व सामाजिक संगठन

by
खेल मैदान की दुर्दशा को लेकर एकजुट हुए खेल व सामाजिक संगठन
खेल मैदान की दुर्दशा को लेकर एकजुट हुए खेल व सामाजिक संगठन

मैनपुरी – शहर के बीचो-बीच खेल के एकमात्र स्थान क्रिश्चियन इण्टर काॅलेज के खेल मैदान की गुरुवार को लगने वाले पटरी बाजार से दुर्दशा को लेकर बुधवार को जिले के तमाम खेल व सामाजिक संगठनों ने पूर्व विधायक अशोक सिंह चैहान के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें पटरी बाजार की वजह से खेल मैदान की दुर्दशा और गंदगी होने के साथ-साथ बाजार में आने वाली भीड़ की वजह से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने का जिक्र किया गया है।

ज्ञापन में बताया गया है कि क्रिश्चियन काॅलेज का खेल मैदान शहर का एक प्राचीन क्रीड़ा स्थल है और क्रीड़ा स्थल होने के नाते हमेशा से खेलों का केन्द्र बिन्दु रहा है। साथ ही इस मैदान पर हमेशा जनपदीय, प्रादेशिक व अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताऐं आयोजित होती रही है और वर्तमान में हो रही है। आगामी सत्र भी प्रस्तावित है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ महीने से गुरुवार के दिन लगने वाला पटरी बाजार प्रशासन ने बिना लिखित आदेश के क्रिश्चियन काॅलेज के क्रीड़ा मैदान पर स्थानांतरित कर दिया गया। पटरी बाजार के काॅलेज क्रीड़़ा स्थल पर लगने में काॅलेज मैनेजमेंट की भी सहमति नही ली गई। पटरी बाजार लगने से क्रीड़ा स्थल की दिन-प्रतिदिन दुर्दशा होती जा रही है। क्रिश्चियन काॅलेज क्रीड़ा स्थल नगर का प्राचीन खेल मैदान है। जनपद के खेल व सामाजिक संगठन इस पर कई बार आपत्ति प्रकट कर चुके है।

यह भी देखें :रानीपुर के युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली में हुई मौत

खेल संगठनों द्वारा बताया गया कि खेलों के अनुकूल मौसम आ चुका है। मैदान पर क्रिकेट और फुटबाॅल की जनपदीय व प्रादेशिक स्तर की प्रतियोगिताये प्रस्तावित है। खेल संगठनों द्वारा हजारों रुपये खर्च करके मैदान को खेलने योग्य बनाया जाता है। पटरी बाजार लगने से खेल मैदान की दुर्दशा और गंदगी, जो पर्यावरण के लिए घातक है, होती है।
खेल, सामाजिक संगठनों और क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी से क्रिश्चियन इण्टर काॅलेज के खेल मैदान पर गुरुवार को लगने वाले पटरी बाजार को अन्य किसी स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। ताकि शहर में खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित होती रहे और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल सके।

यह भी देखें :बेसिक शिक्षा दीक्षा एप के लिए प्रदेश में मैनपुरी को मिला स्थान…

ज्ञापन देने वालों पूर्व विधायक और महाराजा तेजसिंह आॅल यूपी क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक अशोक सिंह चैहान, मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बी0डी0 शुक्ला, क्रिश्चियन समुदाय से दीपक दास, मनोरमा दास, सभासद देवपुरा दीपक कुशवाह, उपाध्यक्ष ओलंपिक संघ घनश्याम दास गुप्ता, अध्यक्ष बाॅलीवाल संघ प्रदीप चैहान, सचिव बैडमिंटन संघ आलोक गुप्ता, अध्यक्ष क्रीड़ा भारती विकास मिश्रा, अध्यक्ष फुटबाॅल संघ आदित्य दुबे, एथलैटिक्स प्रशिक्षक प्रमोद दुबे, उपाध्यक्ष फुटबाॅल संघ प्रवीन भंसाली, प्रतियोगिता सचिव क्रिकेट एसोसिएशन देवेश चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी क्रिकेट एसोसिएशन आशीष धूसिया आदि शामिल रहे।

यह भी देखें :सीएसके को हरा केसीसी बनी फाइनल मैच की विजेता

You may also like

Leave a Comment