Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया सपा ने भाजपा सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ निकाली भड़ास

सपा ने भाजपा सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ निकाली भड़ास

by
सपा ने भाजपा सरकार व जिला  प्रशासन के खिलाफ  निकाली भड़ास
सपा ने भाजपा सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ निकाली भड़ास

धर्मेंद्र यादव की संपत्ति कुर्क किए जाने पर जताया विरोध

औरैया। मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव व जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। साथ ही उन्होंने प्रशासन पर भी सवालिया निशान लगाए। जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव की पैतृक संपत्ति को कुर्क किए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। इसके अलावा वर्तमान सरकार में हो रहे अन्याय पूर्ण कार्यों के लिए खेद व्यक्त किया है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया के कार्यालय पर मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता के दौरान सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव व सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि सपा के जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव को डीएम ने जिला बदर कर दिया। इसके बावजूद वह जनपद में भारी जनादेश के साथ चुनाव जीत गये। वर्तमान भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी , बुलेट ट्रेन , किसानों की आय दोगुनी करने तथा गंगा सफाई अभियान जैसी योजनाएं बनाई , लेकिन अभी तक कोई भी विकास कार्य नहीं हुए। कहा कि अभी हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान उनके प्रत्याशी को कमरे में बंद कर लिया गया। मतदान के दौरान सहायक को भी नहीं दिया गया।

यह भी देखें : ग्रामीणों ने प्रगति सिंह को चुना बडेरा का कोटा डीलर

जबकि भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावकों को अंदर जाने दिया , जिन्होंने मतदान किया।कहा कि धर्मेंद्र यादव के विषय में डीएम व एसपी ने जो वक्तव्य दिए वह किसी से छिपा नहीं है। धर्मेंद्र यादव अपने मताधिकार का भी प्रयोग नहीं कर सके , यह एक विडंबना ही है। अब उसकी संपत्ति के अलावा पैतृक संपत्ति को भी कुर्क किया जा रहा है , जो निहायत गलत है। वही कहा कि टेल तक पानी पहुंचाने की नेताजी बात करते थे, और किसानों के हित में चिंतन कर मदद करते थे। वर्तमान सरकार में ऐसी कोई चीज नहीं है। भाजपा जातियों को तोड़ रही है। कहा कि भाजपा बेईमानी करके दूसरे प्रदेश में भी बेईमानी करके सरकार बना लेती हैं।

आगे कहा कि भाजपा के मात्र 5 सदस्य थे , लेकिन पांच सदस्य वाला कैसे अध्यक्ष बन गया। प्रशासन ने सहायक के माध्यम से पडने वाला वोट भी नहीं डालने दिया। भाजपा के लोग प्रभारी व मंडल प्रभारी बनकर गये , और दबाव में वोट डाल लिए। इसके साथ ही बेईमानी करके चुनाव जीता। भाजपा जान बूझकर सपा का उत्पीड़न कर रही है। आज औरैया ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश जानता है की वर्ष 2022 में अखिलेश की सरकार बनेगी , यह उनका वायदा है। इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने बकरी चोरी जैसे झूठे मुकदमे में आजम खांँन को फंसा कर जेल में निरुद्ध कर दिया। जबकि इससे बड़े अपराधों वाले लोग स्वच्छंद घूम रहे हैं।

यह भी देखें : अधिवक्ता परिषद ने मनाया अपना स्थापना दिवस

आजम खाँन के खिलाफ लिखें मुकदमे सरकार यदि वापस नहीं लेगी तो सपा समूचे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। सपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि भारत संविधान के अनुसार चलता है , कहा कि धर्मेंद्र यादव के खिलाफ यह बात उनके तथा बड़े-बड़े बुद्धिजीवियों की समझ में नहीं आ रही है कि प्रशासन धर्मेंद्र यादव के अलावा उसके भाइयों की व पैतृक संपत्ति को भी कुर्क करने पर अमादा है। कहा कि ऐसा किस संविधान के तहत किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी , महंगाई व कानून व्यवस्था आदि पर भी सवालिया निशान लगाए। इस दौरान नगर अध्यक्ष अशोक कुमार , अखिलेश सक्सेना , रमेश चंद्र शर्मा व पूर्व विधायक इंद्रपाल की पुत्री पल्लवी पाल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखें : औरैया के विक्रांत को एडीजी यातायात ने किया सम्मानित

You may also like

Leave a Comment