Home मनोरंजनबॉलीवुड रिया चक्रवर्ती ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो इंस्टाग्राम यूजर्स पर दर्ज कराया केस

रिया चक्रवर्ती ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो इंस्टाग्राम यूजर्स पर दर्ज कराया केस

by
PHOTO BY-TEJAS KHABAR

मुम्बई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों किया। सुशांत के मौत के बाद से उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया में लगातार धमकियां मिल रही है। और उनके साथ आपत्तिजनक भाषा में बात किया जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ऐसी धमकियां देने वाले यूजर्स के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे।
स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

इन सब से परेशान होकर रिया ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ केस कर दिया है। जी हां एक्ट्रेस ने मुंबई के सैंटाक्रूज पुलिस स्टेशन में धमकियां और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले दो इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है। बता दें रिया चक्रवर्ती को सुशांत के मौत के बाद से ही लगातार धमकियां मिल रही थी सोशल साइट पर लोग रिया चक्रवर्ती के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे जिससे परेशान होकर रिया चक्रवर्ती ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।

यह भी देखें…“कुमकुम भाग्य” टीवी सीरियल के शूटिंग के दौरान सेट पर लगी आग, बाल-बाल बचे लीड एक्टर शब्बीर

मुंबई पुलिस के मुंबई जोन 9 डीसीपी अभिषेक त्रिमूखे ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘रिया चक्रवर्ती की शिकायत के आधार पर सैंटाक्रूज पुलिस स्टेशन में धमकी भरे मैसेज और आपत्तिजनक मैसेज को लेकर दो इंस्टाग्राम अकाउंट होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।’ अप पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.

यह भी देखें…38 साल की हुई अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर बधाइयों का लगा तांता

बता दे इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट कर सुशांत केस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गई थी। यूजर उन्हें तरह-तरह के कमेंट कर रहे थे। हरियाणवी अभी आरोप लगाया है कि कोई उन्हें सुसाइड करने के लिए प्रेरित कर रहा है। हालांकि रिया ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह कौन लोग हैं जो रिया को सुसाइड करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

यह भी देखें…31 जुलाई को ओटीटी पर एक साथ भिड़ने को तैयार यह 4 फिल्में…

You may also like

Leave a Comment