Home मनोरंजनबॉलीवुड 38 साल की हुई अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर बधाइयों का लगा तांता

38 साल की हुई अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर बधाइयों का लगा तांता

by
PHOTO BY-TEJAS KHABAR

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज 38 साल की हो गई है। आज प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। सन 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड रह चुकी है। सफल फिल्मी करियर के माध्यम से प्रियंका ने बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बनाई है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय से बॉलीवुड से दूर है। लेकिन माना जाता है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं। जैसा कि आप सभी को पता है कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनास से शादी की है. निक से पहले उनका अफेयर कई सेलेब्स के साथ भी रहा है. आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

निक जोनस स्व पहले प्रियंका चोपड़ा का करीब 6 लोगों से अफेयर रह चुका है। प्रियंका चोपड़ा का पहला प्यार असीम मर्चेंट थे. कहा जाता है कि प्रियंका फिल्मों में आने से पहले उन्हें डेट कर रही थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें बॉलीवुड में सफलता मिली, वह अपना पहला प्यार भूल गईं। फिलहाल बॉलीवुड जगत से लगाए कई सारी बड़ी हस्तियों ने प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है।

यह भी देखें…31 जुलाई को ओटीटी पर एक साथ भिड़ने को तैयार यह 4 फिल्में…

प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई संदेश देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में माधुरी दीक्षित भी आगे आईं और इस मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित ‘पिंगा ग पोरी’ सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।

यह भी देखें…गैंगेस्टर विकाश दुबे पर बनने जा रही है वेब सीरीज़..

बॉलीवुड से कई सारी हस्तियां प्रियंका चोपड़ा को बधाई दे रहे है फरहान अख्तर ने भी प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है तो वही करीना कपूर खान ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

यह भी देखें…37 साल की हुई कैटरीना कैफ, जाने कैटरीना के हांगकांग से लेकर बॉलीवुड का सफर..

You may also like

Leave a Comment