Home खेलक्रिकेट पदम श्री हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन…

पदम श्री हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन…

by
PHOTO BY-TEJAS KHABAR

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत दिग्गजों ने जताया शोक

नई दिल्ली: पिछले दो सप्ताह से कई बीमारियों से जूझ रहे तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, खेल मंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया।बलबीर सिंह सीनियर लन्दन (1948), हेलसिंकी (1952) तथा मेलबाॅर्न (1956) ओलम्पिक गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय टीम के सदस्य थे। वे वर्ष 1975 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर तथा चीफ कोच भी थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, पद्म श्री और भारत के महान खिलाड़ियों में से एक, उनकी विरासत भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।’

https://twitter.com/narendramodi/status/1264807813949173760?s=19

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलवीर सिंह सीनियर ने अपनी प्रतिभा से भारत का गौरव बढ़ाया। उनके देहावसान से भारतीय हॉकी को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1264827926337384449?s=19

You may also like

Leave a Comment