Home देशदिल्ली नवजोत सिंह सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष : रावत

नवजोत सिंह सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष : रावत

by
नवजोत सिंह सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष : रावत
नवजोत सिंह सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष : रावत

नई दिली । कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और इस बारे में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अवगत करा दिया है।
रावत ने शुक्रवार को यहां गांधी से मुलाकात के बाद बताया कि सिद्धू ने अपने सारी परेशानियां गांधी के सामने रखी है और गांधी ने उनकी सभी समस्याओं का निराकरण कर दिया है।

हिम्मत है तो महाराष्ट्र सरकार को गिराकर दिखायें : उद्धव की केंद्र को चुनौती

कांग्रेस के पंजाब के प्रभारी ने कहा कि सिद्धू ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने जो समस्याएं रखी है उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनका निराकरण हो जाएगा। उन्होंने गांधी से यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा वह वापस ले चुके हैं।
रावत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सिद्धू ने पार्टी की मजबूती का आश्वासन दिया है और कहा है कि वह आगे से पंजाब प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करेंगे।

किसानों प्रदर्शन के पास एक व्यक्ति की नृशंस हत्या,मचा हड़कंप

इस बीच सिद्भू ने भी कहा कि उन्होंने गांधी को सारी स्थिति से अवगत करा दिया है और जो भी दिक्कत थी उन सबका गांधी ने समाधान कर दिया है। उनकी अब कोई समस्या नहीं है और वह पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment