Home देश भारतीय सिनेमा के पितामह की आज जयंती, इनके नाम पर ही दिया जाता प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड, हिटलर ने पत्नी के साथ कर ली थी आत्महत्या

भारतीय सिनेमा के पितामह की आज जयंती, इनके नाम पर ही दिया जाता प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड, हिटलर ने पत्नी के साथ कर ली थी आत्महत्या

by

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

गजनवी वंश के पहले स्वतंत्र शासक सुल्तान महमूद का निधन 1030 में।

अमेरिका में पहली बार 1598 में थियेटर का आयोजन।

यह भी देखें : सुरक्षा परिषद रूस ,यूक्रेन युद्ध रोकने में विफल रहा- यूएन महासचिव

जॉर्ज वॉशिंगटन 1789 में सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।

भारतीय सिनेमा के पितामह धुंदीराज फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म 1870 में।

खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने 1908 में मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए।

जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने 1945 में आत्महत्या की।

अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में 1956 में एक भाषण के दौरान मौत।

वियतनाम युद्ध का 1975 में अंत हुआ। तीन दिन के सत्तारूढ़ राष्ट्रपति दुओंग वैन मिन्ह ने अपनी सेनाओं से समर्पण करने और उत्तरी वियतनामियों से हमले रोकने को कहा।

यह भी देखें : बाबर ने आज के ही दिन संभाला था दिल्ली का तख्तो ताज,दिल्ली में हुई थी नेशनल डिफेंस कॉलेज की स्थापना

बांग्लादेश में आज के ही दिन 1991 में आए भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर।

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में 1993 में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज़ को छुरा मारकर घायल कर दिया गया।

चालक रहित विमान “लक्ष्य” का 2008 में ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

अभिनता ऋषि कपूर का निधन 2020 में।

You may also like

Leave a Comment