तेजस ख़बर

जयवीर सिंह ने मैनपुरी में किया जैन कीर्ति स्तंभ का शिलांयास

जयवीर सिंह ने मैनपुरी में किया जैन कीर्ति स्तंभ का शिलांयास

जयवीर सिंह ने मैनपुरी में किया जैन कीर्ति स्तंभ का शिलांयास

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी के कुरावली में जैन कीर्ति स्तंभ का शिलान्यास, पूर्व मंत्री स्व. मलिखान सिंह राठौर जी की प्रतिमा का अनावरण, महर्षि कश्यप चौक का लोकार्पण एवं पनवाह स्थित कालसेन देव मंदिर, मनोना स्थित शिव मंदिर, कुरावली स्थित प्राचीन कुरैट मंदिर के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आज यह चौक अंहिसा के नाम से जाना जायेगा, जैन स्तंभ हमेशा जैन समाज की कीर्ति, यश-वैभव का प्रतीक के रूप में यहां स्थापित होकर हम सबको एक गौरवमयी अनुभव करायेगा। विधानसभा 2022 में यहां की जनता ने हमे अपने सेवक के रूप में चुनकर सेवा करने का अवसर दिया, यह स्थान हमे यहां की जनता ने दिया है, वह स्थान जयवीर सिंह का नहीं बल्कि जन-जन का है।

यह भी देखें : पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस के तहत थाना ऐरवाकटरा में सुनी समस्याएं

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की पहचान विश्व पटल पर है, भारत आज विश्व की 05वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा है जल्द ही हमारा देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में पहचाना जायेगा। उन्होने कहा कि चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला हिन्दुस्तान पहला देश है, हमने कोरोनाकाल में भी सिद्ध किया है, कुछ समय पूर्व पश्चिमी देश भारत को सपेरों, अन्धविश्वासियों का देश बताते थे, जब कोरोनाकाल आया तब बड़े-बड़े देश घुटनों के बल आये, लेकिन भारत देश न सिर्फ कोरोना से लड़ा बल्कि एक वर्ष में एक नहीं 02-02 वैक्सीन देकर कई देशों के नागरिकों की जान बचाने का कार्य किया।

यह भी देखें : राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ग्राम उमरी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली का किया आयोजन

पर्यटन मंत्री ने पूर्व मंत्री स्व. मलिखान सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण कर श्रृद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जनपद के छोटे से मजरे से जाकर प्रदेश के मंत्रीमंडल में कई बार शामिल होकर महती भूमिका अदा करने का कार्य किया। आज लंबे अरसे के बाद कुरावली के मुख्य चौराहे पर उनकी भव्य-दिव्य प्रतिमा स्थापित हुयी है, यह प्रतिमा उनके जीवन मूल्यों, आदर्शों, सिद्धांतो पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करने का कार्य करेगी।

यह भी देखें : पाइप लाइन डालने के बाद खुदी एवं धंसकी पड़ी इन्टरलाकिंग सड़क

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास का कार्य करा रही है, पुरातात्विक, प्राचीन स्थलों, मंदिरों के सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति तक संचालित योजनाओं का लाभ पंहुचाकर उन्हें भी सम्मान से जीवन-यापन करने का अवसर प्रदान करने का कार्य हो रहा है। पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी वर्ग, समाज को ध्यान में रख पर्यटन मंत्री ने कार्य किया, अब यह खोजना पड़ रहा है कि कौन से समाज, महापुरूष की मूर्ति लगना बाकी रह गयी है। पर्यटन मंत्री ने जनपद का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है, जनपद को नयी-नयी सौगात, उपलब्धियां देने का कार्य किया, गत् शनिवार को जनपद में 37 बीघा जमीन पर मल्टी पर्पज ओडिटोरियम का शिलान्यास किया गया, यह प्रेक्षागृह प्रदेश का सबसे बड़ा म्यूजियम होगा।

Exit mobile version