तेजस ख़बर

भाजपा प्रत्याशी पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का बयान

भाजपा प्रत्याशी पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का बयान

भाजपा प्रत्याशी पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का बयान

मैनपुरी । किसनी में हुए भाजपा नेताओं पर हमले के मामले में बोले मंत्री जयवीर सिंह ने कहा आज बहुत दुर्भाग्यपूर्ण समय हुआ मैनपुरी के इतिहास के लिए, समाजवादी पार्टी के गुंडो ने हमारे बड़े नेता पैक्स पेड के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, जिला पंचायत सदस्य शुभम जाटव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान, ये तीनों एक ही गाड़ी से थे, उन लोगों के ऊपर सपा के गुंडो ने हमला किया है असली चेहरा और चरित्र आज भी उन्होंने दिखाने का प्रयास किया है। 2 दिन पहले महाराणा प्रताप की मूर्ति पर जो उन्होंने किया |

यह भी देखें : फर्जी घटना दर्शाकर खतरनाक साक्ष्य गढ़ने के सम्बन्ध में अभियुक्त गिरफ्तार

आज इन लोगों के ऊपर किया, लेकिन मैनपुरी की जनता ने आज इनकी गुंडई का जवाब देने का काम किया, लोग घरों से निकले और निष्पक्ष तरीके से अपने विवेक से अपने मताधिकार का प्रयोग लंबे अंतराल के बाद कर पाया है। आज समाजवादी पार्टी अपने आप को असहज महसूस कर रही है। समाजवादी पार्टी के लोग आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा की तरफ से बूथ कैपचरिंग की गई है, पर बोले मंत्री जयवीर सिंह। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी बूथ कैपचरिंग में विश्वास नहीं करती है, हम आपको याद दिला दें कि यह काम समाजवादी पार्टी को ही मुबारक हो, वर्ष 2004 में जब धर्मेंद्र यादव जी यहां से थे, पूरे के पूरे लोकसभा क्षेत्र का पुनरमतदान हुआ था |

यह भी देखें : इन्दिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर सहित जिले के विभिन्न विघालयों में छात्र-छात्राओं ने गोष्ठी व अंताक्षरी प्रतियोगिता कर मतदाताओं को मतदान करने हेतु किया प्रेरित

मतदान निरस्त हुआ था, उन्होंने कन्नौज में डिंपल यादव लड़ी थी तो निर्विरोध सारे दलों के प्रत्याशियों निर्दलीयों को नामांकन नहीं करने दिया था, उनके पतिदेव मुख्यमंत्री थे, शासन की गुंडई के बल पर निर्विरोध इलेक्शन कराया था, भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है, जसवंत नगर विधानसभा सीट जहां से शिवपाल यादव विधायक हैं, करहल विधानसभा सीट जहां से अखिलेश यादव विधायक हैं, आपको इस बार आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलेंगे, मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पांचो विधानसभा सीटों पर हम जीत दर्ज करेंगे।

Exit mobile version