Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश आगरा में पति की हत्या कर पुलिस को दी सूचना

आगरा में पति की हत्या कर पुलिस को दी सूचना

by Tejas Khabar
आगरा में पति की हत्या कर पुलिस को दी सूचना

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के सदर क्षेत्र में एक विवाहिता ने करंट से अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर में ही छिपा दिया। दो दिन तक पत्नी उसके साथ ही रही। जब शव से दुर्गंध आने लगी तो पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की सूचना दी | पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के नगला काछियान में नीरज अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीने का आदी था। वह अपनी पत्नी को रोज परेशान करता था।

यह भी देखें : संदिग्ध हालत में बरामदे में लटका मिला महिला का शव

इससे परेशान होकर दो दिन पहले उसने पति के पैर में बिजली के तार बांध दिए और करंट लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पत्नी ने शव को घर में छिपा दिया। इसके बाद दो दिन तक वह घर में रही। सोमवार सुबह शव से दुर्गंध आने लगी। पत्नी ने कमरे का ताला लगाया और चाबी लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस को बताया कि पति की हत्या कर दी है। शव घर में बंद है। पुलिस महिला के घर पहुंची। ताला खोला तो अंदर नीरज का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

You may also like

Leave a Comment