Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद चुनाव में दबंगई दिखाने के लिए पूर्व प्रधान के घर में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री, फिर देखिए क्या हुआ

चुनाव में दबंगई दिखाने के लिए पूर्व प्रधान के घर में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री, फिर देखिए क्या हुआ

by
  • फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • एक अवैध रायफल व बड़ी संख्या में बने अधबने तमंचे ,उपकरण बरामद
  • पूर्व प्रधान समेत दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। बड़ी खबर यूपी के फर्रुखाबाद जिले से है यहां पूर्व प्रधान के बंद पड़े मकान में असलहा बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने छापामारी कर मौके से बने अधबने असलहे तथा असलहे बनाने के उपकरण बरामद कर पूर्व प्रधान समेत लोगों को गिरफ्तार किया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार धरपकड़ में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने पुख्ता सबूत के साथ मिली जानकारी के बाद अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ने के लिए छापामारी की। बताया जाता है कि फैक्ट्री में पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए हथियारों का जखीरा तैयार किया जा रहा था। प्रेम नगर निवासी पूर्व प्रधान राम दुलारे के घर के पीछे अर्ध निर्मित मकान में अवैध हथियारों के कारखाना होने की जानकारी पुलिस को मुखबिरों से मिली।

कायमगंज कोतवाली पुलिस ने अपने सूत्र लगाकर जानकारी को और पुख्ता किया। जब पक्की जानकारी हो गई तो पुलिस ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में तमंचा बरामद किए। छापे में अवैध रायफल भी बरामद हुई व शस्त्र बनाने के सभी उपकरण मिले। छापे में कायमगंज कोतवाली के कोतवाल संजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक संतोष कुमार, मंडी चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा सहित  पुलिस बल शामिल था। पुलिस ने अवैध हथियार और शस्त्र बनाने के उपकरण कब्जे में ले लिए। डीएसपी राजवीर सिंह गौर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पूर्व प्रधान राम दुलारे निवासी प्रेम नगर के पुराने बंद घर से अवैध असलहे व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।  दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment