Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमैनपुरी अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भांडाफोड़ ,संचालक गिरफ्तार

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भांडाफोड़ ,संचालक गिरफ्तार

by
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भांडाफोड़ ,संचालक गिरफ्तार
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भांडाफोड़ ,संचालक गिरफ्तार
  • मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र में चल रही थी शस्त्र बनाने की फैक्ट्री
  • हसनपुर के जंगल में चल रहा था गोरखधंधा
  • आरोपी पहले भी इसी तरह के मामले में जा चुका जेल

मैनपुरी । मैनपुरी की भोगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।भोगांव पुलिस ने भोगांव थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर के पास जंगलों में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले सरगना को गिरफ्तार किया है।

यह भी देखें : मीडिया संस्थानों व पत्रकारों पर अनावश्यक कारवाई से मीडिया कर्मियों में आक्रोश

पुलिस ने उसके पास से बने अधबने तमंचे और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस उपाधीक्षक भोगांव अमर बहादुर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने वाले पप्पू उर्फ संपूर्णानंद निवासी गांव तुलजापुर को गिरफ्तार किया गया है। वह पहले भी कई बार अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने के जुर्म में जेल जा चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी देखें : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस हादसे में 24 यात्री घायल एक की मौत

You may also like

Leave a Comment