Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमैनपुरी जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष चले ईंट पत्थर लाठी डंडे

जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष चले ईंट पत्थर लाठी डंडे

by
जमीनी विवाद में  हुआ खूनी संघर्ष  चले  ईंट पत्थर लाठी डंडे
जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष चले ईंट पत्थर लाठी डंडेजमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष चले ईंट पत्थर लाठी डंडे
  • आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए चोटिल कई की हालत गम्भीर
  • मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

मैनपुरी – मैनपुरी जिले के थाना किशनी क्षेत्र गांव से जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष जबरदस्त मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें महिलाएं और पुरुष एक दूसरे पर लाठियां बरसाते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी देखें : टेंपो लूट कांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गए जेल

वीडियो में आसानी से दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से महिला पुरुष एक दूसरे पर लाठियां बरसा कर खूनी खेल खेल रहे है । बुरी तरह लाठी-डंडों से प्रहार कर एक दूसरे को चोटिल कर रहे हैं। जानकारी करने पर पता लगा है कि वीडियो थाना किशनी रामनगर चौकी क्षेत्र के गांव खिरिया से वायरल हुआ है जहां दोनों पक्षों में आपसी संघर्ष होता दिखाई दे रहा है |

यह भी देखें : 43 साल से फरार सामूहिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

और संघर्ष की वजह पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है घंटों तक चले इस संघर्ष में दोनो पक्ष के करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हुए हैं जिनका उपचार मैंनपुरी सैफई कानपुर में कराया जा रहा है।फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर खूनी संघर्ष का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।मामले को लेकर आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपनी अपनी तहरीर पुलिस सौप दी है।अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नही की है।

You may also like

Leave a Comment