Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया

भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया

by Tejas Khabar
भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया

औरैया। 6 अप्रैल सन् 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी जो कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में पार्टी का नया झंडा लगाकर सबका मुंह मीठा कराकर स्व. अटल विहारी बाजपेयी जी की चंद पंतिया याद आ गयी स्व. अटल जी कहते थे “सूरज निकलेगा अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा” और आज हम सब देख रहे है कि उनकी भविष्यवाणी सत्य साबित हुई हैं। शनिवार को 45वां स्थापना दिवस कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया। पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा स्थापना दिवस की बधाई दी और योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

यह भी देखें : सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य कर देते हैं: योगी

हर घर झंडा लगा रही पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा आज हर घर पहुंचकर झंडा लगा रही है। साथ ही मोदी का परिवार लिखे स्टीकर भी लगा रही है। जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ पर स्थापना दिवस मनाया गया स्थापना दिवस के मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि भाजपा अपने महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरणा लेती है। 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिले के सभी 1139 बूथों पर झंडा फहराया गया ।बूथ समिति पन्ना प्रमुख की बैठकों के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान गया।

यह भी देखें : इटावा में शराब गोदाम से लाइसेंसी हथियार चोरी

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो सीटें ही जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा कार्यकर्ता मोदी के नेतृत्व में 400 पार का इतिहास रचने का संकल्प लेकर संकल्पित हो चुका है।

यह भी देखें : शिवपाल के धमकी भरे वीडियो की होगी जांच

स्थापना दिवस कार्यकम में भाजपा जिला कार्यालय में वरिष्ठ नेता गोपी चरण वर्मा,जिला महामंत्री कौशल राजपूत,जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, दिबियापुर विधानसभा संयोजक सरनाम शाक्य,दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा ,मंडल प्रभारी आशाराम राजपूत,जिला मंत्री राहुल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी अमित चतुर्वेदी,सोशल मीडिया के जिला संयोजक सौरभ राजपूत,दिबियापुर मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान,महिला मोर्चा जिला महामंत्री खुशबू पांडेय,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओ पी गुप्ता,वीर सिंह पाल,गुड्डू शिवहरे ,उत्तम सिंह राजपूत, सोनू सोनी ,अमित तिवारी रवि, कन्हैया पांडेय,राजा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment