Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव लेगी भाजपा _ आनंद सिंह

घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव लेगी भाजपा _ आनंद सिंह

by Tejas Khabar
घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव लेगी भाजपा _ आनंद सिंह

औरैया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपने घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव लेगी। इसके लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सुझाव पेटियां के साथ नमो एप और डिजिटल तरीके से इन्हें एकत्र किया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में पदाधिकारियों को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी आनंद सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में एलईडी वैन के अलावा भाजपा जिले व विधानसभा क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम करेगी। साथ ही व्यावसायिक, वाणिज्यिक व क्षेत्र में प्रमुख लोगों से घोषणा पत्र के लिए सुझाव लेगी। सभी प्रकोष्ठों की विधानसभा क्षेत्र पर गोष्ठियां होगी। साथ ही भाजपा का घर-घर संपर्क भी हो रहा है।

यह भी देखें : योगी ने देवबंद में एटीएस भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण

इसमें भी नमो एप से सुझाव लिए जाएंगे। बाजार, बस्ती, भाजपा जिला कार्यालय, लोकसभा कार्यालय, कचहरी, कालेज आदि में सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। जिले में आज से शुभारंभ हो गया है और सभी मंडल में 6 मार्च तक अभियान का शुभारंभ करे यह अभियान 15 मार्च तक ही चलेगा। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो संकल्प लिया, उसे पूरा किया है। कोई भी व्यक्ति 9090902024 फोन नंबर पर कॉल करके अपने सुझाव रिकार्ड करा सकता है। सुझाव अभियान की जिम्मेदारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता को दी गई है । बैठक में भाजपा द्वारा विभिन्न अभियान के कार्यकम चल रहे है,उसकी समीक्षा कर और उसको अच्छा करे ताकि जिले में सभी अभियान सफल हो।

यह भी देखें : अखिलेश को सीबीआई की नोटिस भाजपा की खिसियाहट का प्रतीक: अजय राय

भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने सभी कार्यकम के संयोजकों,जिला पदाधिकारीगणों,मंडल अध्यक्ष ,मंडल प्रभारियों से अपील की की सभी अभियानों में सहभागिता कर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान कर लोकसभा चुनाव में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर कार्य करे। बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता,इटावा लोकसभा क्षेत्र के संयोजक व अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय,अभियान के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता,जिला महामंत्री कौशल राजपूत,जिला मंत्री ऋषि पांडेय के अलावा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश अवस्थी,जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर,जिला मंत्री सतेंद्र भदौरिया,

यह भी देखें : हमीरपुर में वकीलों की हड़ताल आठवे दिन भी जारी

मंडल प्रभारी औरैया देहात लल्ला शर्मा, सर्वेश भदौरिया,जिला उपाध्यक्ष अनंग पाल सिंह तोमर,जिला उपाध्यक्ष विकास गौर,मंडल प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता,जिला मंत्री विशाल शुक्ला,मंडल अध्यक्ष राम जी बाजपेई,दीक्षांत गुप्ता, बिधूना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर,चंद्र कांति मिश्रा,मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष माधव राजपूत ,मंडल प्रभारी आशाराम राजपूत,इंद्र पाल सिंह पाल, मान सिंह राजपूत,शिवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ,कार्यकम संयोजक प्रेम गुप्ता की उपस्थिति में सुझाव कार्यकम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

You may also like

Leave a Comment