Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन कर आगामी रणनीति तय की

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन कर आगामी रणनीति तय की

by Tejas Khabar
भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन कर आगामी रणनीति तय की

मिशन-2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुट जाने के दिशा निर्देश दिए

औरैया । भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने बुधवार को औरैया जिले के प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में इटावा लोकसभा संचालन समिति ,जिला पदाधिकारियो की बैठक एवं दिबियापुर मंडल की बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ। आगामी रणनीति भी तय की गई। मिशन-2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुट जाने के दिशा निर्देश दिए । कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने अपने संबोधन में पार्टी जनों में मिशन 24 की कामयाबी के लिये जोश भरा। एवं पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को मोटीवेट किया।

यह भी देखें : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं चिरंजीवी

उन्होने अपील की कि मिशन-2024 की सफलता के लिए दिन रात मेहनत कर मोदी की गारंटी जन – मन में अमिट छाप की तरह उतार दीजिये। ताकि हर बूथ पर कमल खिले । इसके लिए लगातार कार्यकर्ताओं की मीटिंगें लेकर उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता नें मोदी-योगी की किसान, मजदूर, गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को बूथ पर अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं को सशक्त माध्यम बनने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और पार्टी की नीति जनसेवा के साथ आगे बढ़ने की है। राष्ट्र व समाज हित को सर्वोपरि मानने वाले कार्यकर्ताओं का बैठकों में राष्ट्र व समाज निर्माण के भाव के साथ भागीदारी ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र हित के लिए कृत संकल्पि होकर कार्य करता है।

इस अवसर पर इटावा लोकसभा प्रभारी नीरज चतुर्वेदी,लोकसभा संयोजक रजनीश पांडेय ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ,भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता के अलावा इटावा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत,जिला प्रभारी इटावा,कानपुर देहात के जिला प्रभारी ,जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। जिला कार्यशाला की बैठक में भाजपा जिला महामंत्री कौशल राजपूत,जिला महामंत्री शिव सिंह भारतीय,जिला महामंत्री धीरेंद्र गौर के अलावा जिला उपाध्यक्ष,जिला मंत्री सहित विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपस्थित रहे।

यह भी देखें : भाजपा के जनप्रतिधियो,पदाधिकारियों ने मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण जयश्रीराम के नारों के साथ पूरे जिले में देखा

तीन सभासद सहित एक समाजसेवी भाजपा में हुए शामिल

औरैया। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू,भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में औरैया मंडल अध्यक्ष राम जी बाजपेई के नेतत्व में नगर पालिका औरैया के सभासद विवेक कुमार उर्फ रामू त्रिवेदी (ब्रह्म नगर), मनोज अवस्थी सभासद पति ओम नगर बदनपुर,सागर पोरवाल सभासद होमगंज सदर सहित समाजसेवी विमल पांडेय व अन्य उनके सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल हुए । कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू,भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने शामिल हुए सभासदो ,समाजसेवी का भाजपा की पट्टिका ,मालार्पण कर स्वागत किया और पार्टी में अच्छे मन से कार्य करने की बात कही।

यह भी देखें : अयाना में श्रीराम दरवार की निकाली गई शोभायात्रा

5 साल जनता के बीच में रहने का परिणाम है केंद्र व प्रदेश में है भाजपा : क्षेत्रीय महामंत्री

  • भाजपा कार्यालय पहुंचे क्षेत्रीय महामंत्री ने प्रेस वार्ता कर बताई सरकार की उपलब्धियां

औरैया। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने भाजपा पार्टी कार्यालय तुर्कीपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए सरकार की उपलब्धियां के बारे में भी बखान किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहते हैं। जिसका परिणाम यह है केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है। यही नहीं कई अन्य प्रदेशों में भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नाई समाज के करपूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

यह भी देखें : राज्यसभा सांसद सहित भाजपा जिला प्रभारी,जिलाध्यक्ष ने हवन कर महिला सम्मान गृह का किया भूमि पूजन

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही मगर उसके द्वारा जनता के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोग स्वयं को समाजवादी कहते हैं मगर उन्हें समाज के किसी भी कार्य से लेना देना नहीं है। मगर भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चल रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रवास के बाद वह लोग प्रशासनिक अपडेट प्रदेश स्तर पर भेजते हैं। यदि कहीं भी प्रशासनिक अमले में कुछ भी गलत होता हुआ पाया जाता है तो इसकी अपडेट वह मुख्यमंत्री तक को प्रेषित करते हैं। वार्ता के दौरान मुख्य रूप से जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment