Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा जिले के सभी गांवों तक जाएगा

12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा जिले के सभी गांवों तक जाएगा

by Tejas Khabar
12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा जिले के सभी गांवों तक जाएगा
  • ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पत्र हेतु किसानों की आकांक्षाओं व सुझावों को लेंगे
  • भाजपा किसान मोर्चा का ग्राम परिक्रमा यात्रा के कार्यकम के संबंध में भाजपा जिला कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता

औरैया। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संचालित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी 12 फरवरी को मुजफ्फरनगर से हरी झंडी दिखाकर करेंगे।जिले में भी 12 फरवरी को ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ गौ माता, ट्रैक्टर, हल के पूजन के बाद प्रारंभ होगा। 5 मार्च तक चलने वाली इस ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को जिले के सभी से गांवों में पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

यह भी देखें : प्रधानमंत्री के प्रयास का परिणाम है नारी शक्ति वंदन अभियान _ अनिल तोमर

ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से किसानों की आकांक्षाओं व सुझावों को नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पत्र हेतु लेने का कार्य भी किसान मोर्चा करेगा और 5 मार्च तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान मिले सभी सुझावो को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी को किसान मोर्चा देगा। ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान भाजपा किसान मोर्चा डोर टू डोर कैंपेन चला करके विक्रमी पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी गांव-गांव बांटेगा। यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रतिदिन पांच गावों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन दिया है जिसके परिणामस्वरूप आज देश का किसान समृद्ध हो रहा है और ग्रामीण भारत सशक्त भारत बन रहा है |

सबका साथ-सबका विकास के मजबूत इरादे से सत्ता में आई हमारी भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं और हर बार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है। भाजपा के लिए सबसे वंचित और पिछड़े व्यक्ति तक पहुंचना सिर्फ एक चुनावी वादा नहीं, एक संकल्प है। किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी अनेक योजनाएं इस बात की साक्षी हैं कि मोदी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को समर्पित है।उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मानना है कि देश में चार प्रमुख वर्ग हैं: गरीब, किसान, युवा और महिलाएं, और इन वर्गों का विकास ही समग्र राष्ट्र के विकास का आधार है। 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, किसानों को केंद्र में रखने वाली कई नीतियों और योजनाओं को लागू किया गया है।

यह भी देखें : पुलिस अधीक्षक ने सहायल थाने का किया औचक निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी प्रायः कहते हैं कि आने वाले 20-25 वर्ष भारत के विकास की यात्रा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, जो 2047 में शताब्दी वर्ष में पूरी होगी। हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है विकसित भारत की नींव भी हमारे किसान और मज़दूर भाई ही रखेंगे। उन्होंने अंतरिम बजट में अनुसंधान और आधुनिक कृषि तकनीकों से सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तिलहनों में आत्मनिर्भरता हासिल करने की रणनीति बनाने की घोषणा की है एवं मत्स्य सम्पदा योजना को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

10 वर्षों में केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां में प्रधान मंत्री आवास योजना – ग्रामीण,जल जीवन मिशन, ग्राम सड़क योजना, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधान मंत्री जन-धन योजना, पी. एम. किसान सम्मान निधि,किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि बजट लाकर मोदी सरकार किसानों के कल्याण और उत्थान की दिशा में लगातार कार्यरत है तथा अपनी योजनाओं और कार्यों के माध्यम से अनेकों उपलब्धियां भी अर्जित कर रही है। उन सभी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ का शुभारंभ कर इस यात्रा के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गाँवों में किसानों, मज़दूरों तथा कृषि से जुड़े अन्य वर्गों से संपर्क स्थापित करेंगे और उनसे द्विपक्षीय संवाद के माध्यम से उनकी कृषि से जुड़ी बाधाओं तथा मोदी सरकार से उनकी आकांक्षाओं को समझेंगे।

यह भी देखें : प्रधानमंत्री के प्रयास का परिणाम है नारी शक्ति वंदन अभियान _ अनिल तोमर

साथ ही पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई किसान हितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत भी कराएंगे।
यात्रा के माध्यम से गांव में किसान-मजदूर चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के किसान हितैषी गारेटेड योजनाओं पर चर्चा होगी। किसानों से स्थानीय समस्याएं एवं आकांक्षाएं जानी जाएंगी और उनके समाधान संबंधित सुझाव भी लिए जाएंगे। तत्पश्चात् डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रतिदिन 5 गांवों में आयोजित की जाएगी। डोर-टू-डोर अभियान के दौरान सरपंचों, पूर्व सैनिकों, धार्मिक गुरुओं, स्थानीय डॉक्टरों, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, कृषि व्यापारियों, एफ.पी.ओ. प्रमुख, प्रगतिशील किसानों, जैविक खेती करने वाले किसानों, स्थानीय किसान व मजदूर नेताओं और कृषि वैज्ञानिकों जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

इसके साथ ही लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 संकल्पों को अपनाने का अनुरोध भी किया जाएगा। वह 9 संकल्प हैं जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल (भारत में निर्मित), घरेलू पर्यटन में वृद्धि, जैविक खेती के बारे में
जागरूकता, बाजरा जैसे सुपरफूड की खपत को बढ़ावा देगी जिससे किसानों की आय दोगुनी की जाए, ग्रामीण खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से वंचितों की मदद करना है । प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी भूरे चौबे,क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला, आशाराम राजपूत,भाजपा जिला महामंत्री कौशल राजपूत,गौरव श्रीवास्तव ,आशीष कुशवाहा आदि लोग रहे।

You may also like

Leave a Comment