Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ सत्ता का नकारात्मक इस्तेमाल कर रही है भाजपा: अखिलेश

सत्ता का नकारात्मक इस्तेमाल कर रही है भाजपा: अखिलेश

by Tejas Khabar
सत्ता का नकारात्मक इस्तेमाल कर रही है भाजपा: अखिलेश

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा सरकार सत्ता और तकनीक का नकारात्मक इस्तेमाल कर रही है। यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार अन्नदाताओं पर अत्याचार कर रही है। किसानों की मांगों को मानने के बजाय उन पर आंसू गैस के गोले दागकर लाठियां बरसायी जा रही है। पूरा देश देख रहा है भाजपा सरकार किसानों के साथ किस तरह का व्यवहार कर रही है।

यह भी देखें : पेपर लीक से नाराज प्रतियोगी छात्रों ने लोक सेवा आयोग गेट पर किया प्रदर्शन

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से कई झूठे वादे किए, बड़े-बड़े सपने दिखाए। दस साल सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को सम्मान निधि देने के बजाय उसकी वसूली शुरू कर दी। किसान के उपयोग की खाद, बीज, कृषि यंत्र, डीजल, सभी तो महंगा है। बिजली महंगी है। किसान की लागत के सापेक्ष फसल का मूल्य नहीं मिल रहा है। एमएसपी को अनिवार्य करने की मांग केन्द्र सरकार ने ठुकरा दिया है।

यह भी देखें : भारत बंद के आह्वान में शामिल नहीं होंगे व्यापारी

यादव ने कहा कि भाजपा के झूठे वादों से किसानों के सब्र का बांध टूट चुका है। किसानों को अब भाजपा सरकार के झूठे वादे नहीं चाहिए। मांगे पूरी होनी चाहिए। किसानों को लेकर भाजपा की कथनी और करनी में हमेशा से अंतर रहा है। भाजपा किसान के हितों के बजाय पूंजीपतियों के हितों का संरक्षण कर रही है। किसान को बिचौलियों का बंधक बनाकर रखना चाहती है।

यह भी देखें : मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बेटियों को अब मिलेंगे 25 हजार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की मांगों के समर्थन में है क्योंकि उनकी मांगे न्यायोचित है। किसान देश का अन्नदाता है। अन्नदाता का अपमान सरकार को बहुत भारी पड़ेगा। देश का किसान भाजपा को भली भांति समझ चुका है। किसान अब एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाएगा। 2024 में किसान देश में बदलाव लाएंगे और देश में सकारात्मक सरकार बनाएंगे।

You may also like

Leave a Comment