Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरइटावा इटावा से अमरनाथ यात्रा पर गए 66 सदस्यीय दल के सभी लोग सुरक्षित

इटावा से अमरनाथ यात्रा पर गए 66 सदस्यीय दल के सभी लोग सुरक्षित

by
इटावा से अमरनाथ यात्रा पर गए 66 सदस्यीय दल के सभी लोग सुरक्षित

इटावा से अमरनाथ यात्रा पर गए 66 सदस्यीय दल के सभी लोग सुरक्षित

इटावा। यूपी के इटावा जिले से अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के द्वारा 66 सदस्य 2 जुलाई को अमरनाथ के लिए अध्यक्ष ओमरतन कश्यप के नेतृत्व में गया था। शुक्रवार शाम बादल फटने के कारण जानमाल के नुक़सान की खबर आई। इटावा के पांच लोग गुफा के पास सुरक्षित हैं। 61 लोग दर्शन करने बालटाल आ गये थे। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के कारण कुछ लोगों के मरने की खबर आई।

यह भी देखें : कुर्वानी के लिए 90 हजार का विका इंदौरी बकरा

इटावा के पांच सदस्य भाजपा नेता गजेन्द्र मिश्रा उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा रिटायर्ड बीडीओ व रामचन्द्र व सुशीला देवी व लखना निवासी बीनू दुबे दर्शन करके सीढ़ियों पर थे। हादसे के समय इन सभी लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने बैठा लिया, जो कि सुरक्षित हैं। इस हादसे की जानकारी साथ गए टीम के अध्यक्ष ओमरतन कश्यप, जयसिंह चौहान, दिनेश यादव पत्रकार ने देते हुए बताया कि अमरनाथ यात्रा पर गए इटावा के सभी 66 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। पांच लोग जो फंसे हैं, वह भी गुफा पर लगे सुरक्षा कर्मियों के पास सुरक्षित बैठे हुए हैं।

यह भी देखें : कोचिंग सेंटर के बाहर हो विशेष पुलिस बंदोबस्त

यह भी देखें : फोटो में रंग गोरा और स्टेज पर काले रंग के दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटाई बारात

यह भी देखें : बायोकैमिस्ट्री और हॉंस्पिटल फ़ार्मेसी पुस्तकों का विमोचन हुआ

You may also like

1 comment

Leave a Comment