Home मनोरंजनबॉलीवुड पाताल लोक के सफलता के बाद अनुष्का का नया प्रोजेक्ट बुलबुल, अनुष्का ने शेयर किया फर्स्ट लुक

पाताल लोक के सफलता के बाद अनुष्का का नया प्रोजेक्ट बुलबुल, अनुष्का ने शेयर किया फर्स्ट लुक

by
PHOTO BY-TEJAS KHABAR

मुंबई: पाताल लोक की अपार सफलता के बाद अनुष्का शर्मा अपने दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म बुलबुल का फर्स्ट लुक रिलीज किया है यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 जून को रिलीज होगी। हालांकि पाताल लोक वेब सीरीज विवादों से भी घिरा रहा। अनुष्का शर्मा पर कई गंभीर आरोप भी लगे उन्हें नोटिस भी भेजा गया बावजूद इसके पाताल लोक ने अपार सफलता हासिल की। पाताल लोक के अपार सफलता के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म बुलबुल को 24 जून को नेटफ्लिक्स रिलीज कर रही है।

बता दें बुलबुल एक मिस्ट्री, थ्रिलर मूवी है। अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर में एक लड़की एक पेड़ की डाली से दूसरे पेड़ की डाली की तरफ इधर-उधर जाती दिख रही है। बैकग्राउंड का पूरा कलर रेड है ऐसा लग रहा है कि सूरज बिल्कुल करीब है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- बुलबुल का फर्स्ट लुक। ये एक शानदार कहानी है आत्म-खोज और न्याय के बारे में। जो कई रहस्य और साजिश में लिपटी हुई है। यकीन मानिए आपको बहुत पसंद आने वाली है यह मूवी। यह 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बुलबुल में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, पाओली डैम और परमब्रत चटर्जी और राहुल बोस लीड रोल में नजर आएंगे।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही जाह्नवी कपूर की फिल्म “गुंजन सक्सेना”, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

लोगों ने कहा एक ही दिल कितनी बार जीतोगे “सोनू सूद” भैया, 200 इडलीवालों को भेजा तमिलनाडु

हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन वे इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है। लुक पोस्टर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है. वे इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. ताकि फिल्म की कहानी और इसके कॉन्सेप्ट के बारे में मालूम चल सके।

गौरतलब है की पाताल लोक वेब सीरीज को लोगो ने खूब पसंद किया था अब लोग आस लगाए बैठे हैं कि अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में भी शानदार मिस्ट्री, थ्रिलर देखने को मिलेगा…

You may also like

Leave a Comment