तेजस ख़बर

अज्ञात वाहन की टक्कर युवक की हुई मौत,मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की टक्कर युवक की हुई मौत,मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की टक्कर युवक की हुई मौत,मचा कोहराम

औरैया। बिधूना तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने चिंताजनक हालत में मिनीं पीजीआई सैफई रिफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गयी। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में आज उस वक्त यह दर्दनाक घटना घटित हुई जब कोतवाली क्षेत्र के चिरकुआ गांव निवासी मनीष पुत्र कमलेश कुमार उम्र करीब 20 वर्ष किसी काम से बिधूना आया हुआ था। जब वह वापस जा रहा था।

यह भी देखें : दिबियापुर में हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

उसी दौरान कस्बे के एरवाकटरा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन को चालक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सफाई के लिए रेफर कर दिया।

यह भी देखें : तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में घुसी, तीन की मौत,कई घायल

परिजन जब युवक को उपचार के लिए ले जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की। पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। मृतक तीन भाई थे जिसमें वह सबसे छोटा था। दीपावली त्यौहार से पूर्व घटे इस दर्दनाक मंजर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version