Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया सक्षम संगठन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने उमेश द्विवेदी

सक्षम संगठन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने उमेश द्विवेदी

by Tejas Khabar
सक्षम संगठन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने उमेश द्विवेदी

काव्य पाठ व संगोष्ठी का भी हुआ आयोजन

दिबियापुर (औरैया)। नगर के एक गेस्ट हाउस में सवर्ण समाज सेवा संस्थान, सक्षम व परस्पर सहयोगी ग्रुप सांस्कृतिक आयाम संगोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, विशिष्ट अतिथि सवर्ण समाज सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सक्षम राष्ट्रीय सह संयोजक सुमन चतुर्वेदी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सवर्ण समाज सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने की। इस अवसर पर कवि गोविन्द द्विवेदी, डॉ एस डी सिंह, कवि उमेश द्विवेदी, कवियित्री रश्मि, मनोज, कवि गोपाल पांडेय, कवि पवन द्विवेदी, कवि अमरनाथ दीक्षित, कवि प्रमोद तिवारी, कवि शिवकांत मिश्रा ने काव्य पाठ किया।

यह भी देखें : विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत भाजपा एमएलसी ने लाभार्थियों को किट वितरण की

परस्पर सहयोगी ग्रुप के बारे में धीरज शुक्ला ने बताया कि टीम के किसी साथी के देहावसान पर सभी टीम के सदस्य उस साथी के परिवार को 500 रु का सहयोग करते हैं, अभी इस ग्रुप में 165 सदस्य हैं और ग्रुप के माध्यम से दिवंगत साथी गोपाल मिश्रा के परिवार को सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर कवि उमेश द्विवेदी को सक्षम संगठन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।इस अवसर पर सक्षम प्रान्त सह सचिव पंकज तिवारी, सक्षम जिला उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, सक्षम सह सचिव विशाल दुबे, सवर्ण समाज सेवा संस्थान भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अतुल दुबे, जिला महामंत्री युवा मोर्चा रवि तिवारी, मीडिया प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष विकास अवस्थी, संगठन संचालन समिति सदस्य आशीष अवस्थी, कोर कमेटी सदस्य त्रिलोकी अवस्थी, मनोज अग्निहोत्री, परस्पर सहयोगी ग्रुप सदस्य आदित्य त्रिपाठी, सचिन तिवारी, विजय चतुर्वेदी, मनू पांडेय, अक्षय शुक्ला संगठन के सदस्य उमेश मिश्रा, रजनीकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment