Home देश यातायात पुलिस ने कंडम वाहनों को हटाने के लिए दिया सात दिन का समय

यातायात पुलिस ने कंडम वाहनों को हटाने के लिए दिया सात दिन का समय

by Tejas Khabar
यातायात पुलिस ने कंडम वाहनों को हटाने के लिए दिया सात दिन का समय

भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल यातायात पुलिस ने राजधानी भोपाल में लंबे समय से एक ही स्थान पर खड़े कंडम वाहनों को हटाने के लिए सात दिन का समय दिया है। यातायात पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भोपाल शहर में विभिन्न स्थानों पर वाहन लम्बे समय से अवैध रूप से खड़े हैं, जिनसे यातायात में अवरूद्ध उत्पन्न होता है।

यह भी देखें : प्रयागराज में सुबह झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा, बढ़ी ठंड

शहर में सुगम यातायात संचालन के लिए यातायात पुलिस की आमजन से अपील है कि शहर में सड़क के किनारे पर, मार्ग पर या पार्किंग में बहुत समय से लगातार खड़े कंडम वाहनों को वाहन स्वामी स्वयं हटा लें। ऐसे वाहनों को हटाने के लिए सात दिन का समय दिया जा रहा है।
यातायात पुलिस ने ऐसा नहीं किए जाने की स्थिति में नगर निगम टीम एवं नगरीय पुलिस टीम द्वारा वैधानिक कार्रवाई किए जाने की भी चेतावनी दी है।

You may also like

Leave a Comment