तेजस ख़बर

दिबियापुर नहर पुल पर ट्राला खराब होने से कई घंटे से लगा जाम

दिबियापुर नहर पुल पर ट्राला खराब होने से कई घंटे से लगा जाम

दिबियापुर नहर पुल पर ट्राला खराब होने से कई घंटे से लगा जाम

दिबियापुर । बाईपास न होने की वजह से नहर पुल पर अक्सर जाम के हालत बनते हैं। शुक्रवार की देर रात झांसी से कन्नौज जनपद आ रहे गिट्टी लदे ट्राला का इंजन बंद हो गया। पहिये थमते ही आ-जा रहे वाहनों पर ब्रेक लगने लगा। दूसरे दिन शनिवार को जाम की स्थिति बनी रही। आवागमन प्रभावित होने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पैर ढीले पड़ गए। सुबह से मशक्कत करने में वह लग गए। छोटे-बड़े कई वाहनों को कस्बा मार्ग पर ही रोका गया। जिसे प्लास्टिक सिटी से कंचौसी या फफूंद होकर निकाला गया। 12 घंटे तक परेशानी रही।नहर पुल की चौड़ाई कम होने से वाहन सवारों को परेशान होना पड़ता है। यह मार्ग औरैया जनपद के साथ कन्नौज और कानपुर देहात को जोड़ता है।

यह भी देखें: युवा उत्सव 19 जुलाई को सरोज महाविद्यालय ककोर में होगा

दिबियापुर नहर पुल पर ट्राला खराब होने से कई घंटे से लगा जाम

बावजूद इस समस्या को दूर करने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं हुए। ट्राला चालक राजू ने बताया कि इंजन में तकनीकी दिक्कत के साथ गुल्ला टूट गया और टायर पंक्चर हो गया था। गनीमत रही नहर वाहन नहीं गिरा। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार की सुबह स्कूल वाहन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और चिचौली जिला अस्पताल आ रही तीन एंबुलेंस भी फंस गई। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्र ने बताया औरैया-कन्नौज मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। महिला आरक्षी के साथ कुछ सिपाहियों को मुस्तैद कर दिया गया था। शाम तक स्थिति सामान्य हो सकी थी।

यह भी देखें: कृमि से प्रभावित होता है शारीरिक विकास – जिलाधिकारी

Exit mobile version