Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया हर मंडल पर कमल का फूल है प्रत्याशी, मन से जुटें मंडल कार्यकर्ता _ नीरज चतुर्वेदी

हर मंडल पर कमल का फूल है प्रत्याशी, मन से जुटें मंडल कार्यकर्ता _ नीरज चतुर्वेदी

by Tejas Khabar
हर मंडल पर कमल का फूल है प्रत्याशी, मन से जुटें मंडल कार्यकर्ता _ नीरज चतुर्वेदी

भाजपा के इटावा लोकसभा प्रभारी ने जिलाध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्षों के घर जाकर की वार्ता

औरैया। इटावा लोकसभा चुनाव के प्रभारी एवं पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी ने लोकसभा संयोजक रजनीश पांडेय,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता के साथ दिबियापुर और औरैया के सभी मंडल अध्यक्षो के आवास पर जाकर इटावा लोकसभा सीट के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुरु मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि आज हर कोई यह जानने में जुटा है कि लोकसभा सीट पर प्रत्याशी कौन होगा।कमल का फूल ही हर मंडल पर अपना प्रत्याशी है। मुख्यमंत्री ने नारा दिया… यही समय है सही समय है, आपकी बार 400 पार। इसको ध्यान में रखकर चुनावी मैदान में उतर जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को मजबूत करें।

यह भी देखें : अखिलेश को सीबीआई की नोटिस भाजपा की खिसियाहट का प्रतीक: अजय राय

उन्होंने दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के दिबियापुर,फफूंद ,बल्लापुर,अछल्दा व औरैया विधानसभा क्षेत्र के औरैया नगर ,ओरैया देहात, मुरादगंज,अजीतमल मंडल अध्यक्ष के साथ उनके आवास पर मंडल पदाधिकारियों के साथ मंडल क्षेत्र की जानकारी ली। लोकसभा प्रभारी नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि इस बार हमें जीत का दायरा बढ़ाना है। इसके लिए मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी मंडल टीम के साथ कार्ययोजना बनाएं। मंडल कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाएं और मोदी की गारंटी की बात करें। इस बार 370 भाजपा व 400 एनडीए पार ले जाने की हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब अधिक वक्त नहीं बचा है। मार्च में किसी भी समय आचार संहिता लागू हो सकती है। जनता को बताएं कि आपके लिए बेहतर योजनाएं चल रही है। सक्रियता अधिक से अधिक करें। इन मुद्दों पर अभी से जुट जाए।

यह भी देखें : इटावा में मंदबुद्धि युवक का शव मिला

निश्चित ही सफलता मिलेगी।जनता के बीच जाए। एक दूसरे से बराबर संवाद बनाए रखे। प्रभारी कार्ययोजना से ही सफलता मिलनी तय है।पीएम की कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि इटावा लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा औरैया ,दिबियापुर विधानसभा सीटें आती हैं। इन सीटों की जिम्मेदारी मुझे दी गई है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तीसरी बार जीत की माला पहनें तो इस माला में इटावा लोकसभा सीट का कमल का फूल जरूर हो। यह सब आसानी से हासिल किया जा सकता है। बस आपको मेहनत से जुटने की जरुरत है।

यह भी देखें : हमीरपुर में वकीलों की हड़ताल आठवे दिन भी जारी

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत,लोकसभा विस्तारक अतुल मिश्रा,लोकसभा क्षेत्र के सह संयोजक राकेश पाल,दिबियापुर विधानसभा प्रभारी महेन्द्र मिश्रा,ओरैया विधानसभा प्रभारी शिववीर सिंह भदौरिया,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा,दिवियापुर व ओरैया के विस्तारक के अलावा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह,शिवेंद्र सिंह,गोविंद मिश्रा,जगमोहन सिंह चौहान,अरविंद सिंह सेंगर, मान सिंह राजपूत,राम जी बाजपेई,इंद्रपाल सिंह के अलावा जिला महामंत्री कौशल राजपूत, मुरादगंज मंडल प्रभारी आसाराम राजपूत,अजीतमल मंडल प्रभारी ऋषि पांडेय, अछल्दा मंडल प्रभारी प्रेम गुप्ता, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश अवस्थी,राहुल गुप्ता,यशवीर सिकरवार आदि उपस्थित रहे। वही मुरादगंज मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर के आवास पर वार्ता के बाद भोजन भी ग्रहण किया।

You may also like

Leave a Comment