Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया फूलडोर विर्षजन में गया युवक यमुना में डूबा

फूलडोर विर्षजन में गया युवक यमुना में डूबा

by
फूलडोर विर्षजन में गया युवक यमुना में डूबा

फूलडोर विर्षजन में गया युवक यमुना में डूबा

जिला जालौन की सीमा में नहाने के दौरान डूबा युवक

अयाना। थाना क्षेत्र के बीझलपुर यमुना नदी घाट पर सोमवार को जिला जालौन की सीमा में भागवत कथा का फूलडोर विषर्जित करने गया 45 वर्षीय युवक नहाने के दौरान डूब गया। युवक को डूबता देख साथ में आए लोग मौके से भाग खड़े हुए। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलवाया है। अयाना थाना क्षेत्र के भाषौन में सोमवार को लल्ला सिंह चौहान की भागवत कथा के फूलडोर विषर्जन के लिए ग्रामीणट्रैक्टर-ट्रालियों में बैठकर बीझलपुर यमुना नदी घाट पर गए थे।

यह भी देखें : तेज आंधी से दीवार गिरने से माँ बेटा दीवार के नीचे दबा

आंधी आने पर बीझलपुर घाट पर रेत उडऩे की वजह से ग्रामीणों ने पांटून पुल से जिला जालौन की सीमा में जाकर पूजा की। पूजा के बाद नहाने के दौरान गांव के ही देवेंद्र (45) पुत्र जगवेंद्र सिंह अचानक से यमुना नदी में डूबने लगा। देवेंद्र को डूबता देख साथी ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों के वापस गांव आ जाने के बाद परिजनों को देवेंद्र के डूबने की जानकारी मिली। परिजनों की सूचना पर अयाना थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलवाया।

यह भी देखें :  28 मई को दिबियापुर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन,तैयारियां शुरू

यमुना नदी में डूबे युवक के छोटे भाई मदन सिंह ने बताया कि उसके भाई की शादी नहीं हुई थी। फूलडोर विर्षजन के दौरान वह यमुना नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देख सभी साथी मौके से भाग खड़े हुए। थानाध्यक्ष जितेंद्र यावन के बताया कि यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए औरैया से गोताखोरों को बुलवाया गया है। गोताखोरों के आने पर यमुना नदी में युवक की खोज की जाएगी।

You may also like

2 comments

Leave a Comment