Home देश भारत में पहले आयुध कारखाने की आज के ही दिन हुई थी स्थापना, महात्मा गांधी को सजा व रतन टाटा को मिली थी डॉक्टरेट की डिग्री

भारत में पहले आयुध कारखाने की आज के ही दिन हुई थी स्थापना, महात्मा गांधी को सजा व रतन टाटा को मिली थी डॉक्टरेट की डिग्री

by Tejas Khabar
भारत में पहले आयुध कारखाने की आज के ही दिन हुई थी स्थापना, महात्मा गांधी को सजा व रतन टाटा को मिली थी डॉक्टरेट की डिग्री

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

वर्ष 1801- भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
वर्ष 1910- सवतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रवधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा।
वर्ष 1920- यूनान (ग्रीस) ने ग्रेगोरीयन कैलेंडर का उपयोग करना आरंभ किया।
वर्ष 1922- महात्मा गांधी को अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में छह वर्ष की सजा सुनाई।
वर्ष 1938- बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का जन्म।

यह भी देखें : अधिवक्ता कमलेश पोरवाल नगर पंचायत दिबियापुर के मुकदमों की करेंगे पैरवी एडीएम व ईओ ने सौंपी जिम्मेदारी

वर्ष 1940- इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।
वर्ष 1944- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज बर्मा की सीमा पार कर भारत में घुसी।
वर्ष 1965- सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
वर्ष 1966- इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनाई।
वर्ष 1971- पेरू में भूस्खलन से 200 लोगों की मौत।
वर्ष 1972- नई दिल्ली में पहले विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ।
वर्ष 1978- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।

यह भी देखें : औरैया में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने दी निशुल्क मशीनें

वर्ष 1997- तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।
वर्ष 2006- संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
वर्ष 2007- उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य प्रारंभ किया।
वर्ष 2008- टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में डॉक्टर ऑफ सांइस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह भी देखें : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख लगभग तय

वर्ष 2008- भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने।
वर्ष 2014- रूस और क्रीमिया की संसद ने एक परिग्रहण संधि पर हस्ताक्षर किए।
वर्ष 2015- ट्यूनीशिया में बर्डो नेशनल संग्रहालय पर हथियारबंद लोगों के हमले में 23 लोग मारे गए और 50 घायल हुए।

You may also like

Leave a Comment