Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया द लाइन् विच डिवाडिड भारत पुस्तक का हुआ प्रकाशन

द लाइन् विच डिवाडिड भारत पुस्तक का हुआ प्रकाशन

by Tejas Khabar
द लाइन् विच डिवाडिड भारत पुस्तक का हुआ प्रकाशन

औरैया | दिबियापुर कस्बे के रहने वाले पत्रकार और लेखक मुनीश त्रिपाठी की नई पुस्तक द लाइन् विच डिवाडिड भारत पुस्तक का हुआ प्रकाशन हुआ है। इसका प्रकाशन दिल्ली के भारती प्रकाशन ने किया है। पुस्तक के सह लेखक कस्बे के ही रहने वाले डाॅ भूपेंद्र सिंह चौहान हैं। पुस्तक अंग्रेजी में लिखी गई है । 186 पेज वाली पुस्तक में सात चेप्टर हैं। पुस्तक में विषयवस्तु भारत के दुखद विभाजन तथा मौजूदा तुष्टीकरण का आलोचनात्मक विवरण हैं। पुस्तक में प्रमाणिकता, शोध और संदर्भ का काफी ध्यान रखा गया है।

यह भी देखें : झांसी आयुक्त ने मतदाता सूची की फीडिंग को देखकर दिए जरूरी निर्देश

पुस्तक को प्रख्यात पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री, सैयद सुहेल, कवि और साहित्यकार डाॅ कुश चतुर्वेदी दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शिव प्रकाश सिंह, बीएचयू के इतिहास विभाग के प्रोफेसर प्रवेश कुमार श्रीवास्तव, सांसद साक्षी महाराज ने पुस्तक की काफी सराहना की है। शीघ्र ही यह पुस्तक प्रमुख आनलाइन प्लेटफार्म अमेजान , फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। मुनीश त्रिपाठी की यह तीसरी पुस्तक है। इन्हें उत्कृष्ट साहित्यक योगदान के लिए यूपी हिंदी संस्थान द्वारा के एम मुंशी पुरस्कार और औरैया रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

You may also like

Leave a Comment