Home देश त्रिपुरा-मिजोरम सीमा के गांवों में तनाव, डर से घर छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हैं लोग

त्रिपुरा-मिजोरम सीमा के गांवों में तनाव, डर से घर छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हैं लोग

by
त्रिपुरा-मिजोरम सीमा के गांवों में तनाव, डर से घर छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हैं लोग
त्रिपुरा-मिजोरम सीमा के गांवों में तनाव, डर से घर छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हैं लोग
  • स्थानीय जनजातियों के बीच हुई झड़पों के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल
  • हिंसा के कारण लगभग 32 लोग घायल
  • दामचेरा और कंचनपुर क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती

अगरतला । उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर में सोमवार को मिजोरम सीमा पर कास्को ब्रू शिविर के पास मिजोरम विस्थापित ब्रूस (रियांग) और स्थानीय जनजातियों के बीच हुई झड़पों के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
इस घटना में कम से कम 32 लोग घायल हो गए और कई घरों में आग लगा दी गई। तनाव के माहौल के कारण सौ से अधिक परिवारों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

यह भी देखें : बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, आज को लेंगे शपथ

पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं और लाठीचार्ज किया। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दामचेरा और कंचनपुर क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तनाव को कम करने के लिए दोनों समूहों के नेताओं के साथ चर्चा की।

बताया जा रहा है कि विस्थापित ब्रू के कब्जे वाली जमीन को कास्को के वनभूमि में वन अधिकार अधिनियम के तहत स्थानीय जनजातियों को भूमि विलेख दिया गया है। ब्रू लंबे समय से स्थानीय आदिवासियों को भूखंड पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं और प्रशासन ने दोनों समूहों के साथ कई चरणों में बैठक की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है।

यह भी देखें : इंडिगो को पहली तिमाही में 3,179 करोड़ रुपये का नुकसान

स्थानीय पुलिस ने कहा, “कथित तौर पर स्थानीय आदिवासियों का एक समूह सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जमीन पर कब्जा करने गया था, लेकिन ब्रू ने उन पर स्वदेशी हथियारों से हमला किया और कम से कम 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के जवाबी हमले में नौ ब्रू घायल हुए है।”

पुलिस ने कहा कि ब्रू के एक अन्य समूह ने कथित तौर पर आस-पास की बस्तियों में धावा बोल दिया और कुछ घरों में आग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास की बस्तियों के स्थानीय लोग ब्रू कैंप पर हमला करने के इरादे से कास्को में जमा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन असफल रही, जिससे सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ीं ।

यह भी देखें : बाराबंकी में सड़क हादसा,18 मरे,कई घायल, मोदी ने दुख व्यक्त किया

You may also like

Leave a Comment