Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश स्वामी प्रसाद मौर्य की मति भंग है,भगवान सदबुद्धि दे: जयवीर सिंह

स्वामी प्रसाद मौर्य की मति भंग है,भगवान सदबुद्धि दे: जयवीर सिंह

by Tejas Khabar
स्वामी प्रसाद मौर्य की मति भंग है,भगवान सदबुद्धि दे: जयवीर सिंह

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज फिरोजाबाद दौरे के पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की सनातन धर्म पर की जा रही विवादित टिप्पणी के संबंध में कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की मति भंग हो गई है भगवान उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने शिकोहाबाद में शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए राजनीतिक नेताओं द्वारा धर्म और भगवान के नाम पर की जा रही अलग-अलग टिप्पणियों के संबंध में जवाब देते हुए कहा कि आजकल हिंदू धर्म और देवी देवताओं पर अलग-अलग टिप्पणी करके चर्चा में बना रहना चाहते हैं।

यह भी देखें : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राम जन्मभूमि आंदोलन के थे नायक _ श्री प्रकाश पाल

जहां तक स्वामी प्रसाद मौर्य की बात है वह सिरफिरे हो गए हैं उनकी मति भंग है। उन्होंने कहा कि श्री मौर्यह सनातन धर्म को धोखा बता रहे हैं।भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया , इसके बाद उन्होंने माता लक्ष्मी को लेकर भी टिप्पणी की थी अब उन्होंने हिंदू धर्म को ही धोखा बताया है। ऐसे बयान बुद्धि विवेक की कमी को बताते हैं।

You may also like

Leave a Comment