Home देश फरीदाबाद में एसयूवी ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

फरीदाबाद में एसयूवी ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

by Tejas Khabar
फरीदाबाद में एसयूवी ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद शहर के सेक्टर-14 क्षेत्र में श सुबह एक तेज रफ्तार एसयूवी ने पैदल जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना गोल चक्कर के निकट हुई जब तेज रफ्तार एसयूवी ने दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी डिवाइडर तोड़ती हुई गोल चक्कर में जाग घुसी और एक व्यक्ति एसयूवी और गोल चक्कर की दीवार के बीच फंस गया। इस दौरान दूसरा व्यक्ति टक्कर के बाद उछल कर दूर जाकर गिरा और गम्भीर रूप से घायल हो गया।

यह भी देखें : फर्रुखाबाद में कुख्यात बालू खनन माफिया गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोल चक्कर की दीवार को तोड़कर इसमें फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हताहत हुये दोनों लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृत व्यक्ति का शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। घायल व्यक्ति को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बतायी जाती है। घटना के चश्मदीदों के अनुसार एसयूवी एक महिला चालक चला रही थी। वहीं गोल चक्कर के निकट से गुजर रहे दो लोगों ने इसे आते देखा और जब तक बचने का प्रयास करते वे इसकी चपेट में आ गये। पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया

You may also like

Leave a Comment