Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात सपा की संविधान बचाओ संकल्प यात्रा पहुची कानपुर देहात

सपा की संविधान बचाओ संकल्प यात्रा पहुची कानपुर देहात

by
सपा की संविधान बचाओ संकल्प यात्रा पहुची कानपुर देहात
सपा की संविधान बचाओ संकल्प यात्रा पहुची कानपुर देहात
  • सपा झोंक रही पूरी ताकत
  • सपा ने सभी बिंगो को लगाया

कानपुर देहात | यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता में अपनी पैठ बनाने के लिए हर संभव प्रयास में लग गई है। कहीं विजय यात्रा, तो कहीं सामाजिक परिवर्तन यात्रा, तो कहीं पर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान तैयार करने में अभी से लग गई है। वही यूपी की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा पूरी तरीके से चुनावी रंग में दिख रही है।

यह भी देखें : शिवपाल ने फूंका कानपुर में चुनावी बिगुल

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी की सभी विंगों के वरिष्ठ पदाधिकारियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। साथ ही यूपी के सभी जनपदों का भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद कर समाजवादी पार्टी के लिए 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद अब समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा भी चुनावी मैदान में उतर गई है और संविधान बचाओ संकल्प यात्रा लेकर यूपी के हर हिस्से में जा रही है और बीजेपी सरकार की कमियों की जानकारियां जनता को उपलब्ध करा रहे हैं और सपा के लिए जमीन तैयार करने में लगे हुए हैं।

यह भी देखें : किसानों के साथ हुआ धोखा – अखिलेश यादव

साथ ही अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर सपा की नीतियों के विषय में जानकारी देते नजर आ रहे हैं। इसी के चलते समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता महासभा के द्वारा निकाली जा रही संविधान बचाव बचाओ संकल्प यात्रा देर रात्रि यूपी के जनपद कानपुर देहात पहुंची।जहां पर सपाइयों ने यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया। अधिवक्ता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार और प्रदेश पदाधिकारियों का भी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

You may also like

Leave a Comment