Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

by
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
  • हादसे में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से हुए घायल
  • ग्रामीणों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में आज एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जब तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने 1 युवक को मृत घोषित कर दिया और 1 की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल किया रिफर। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश की कवायद के साथ ही वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

यह भी देखें : संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मिला युवक का शव

आपको बताते चलें कि जनपद कानपुर देहात से मंगलपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव के पास सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर आज उस समय दर्दनाक हादसा घटित हुआ। जब थाना क्षेत्र के लालपुर छिवना जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वही शिवम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाश की कवायद शुरू करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment