Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पूरे प्रदेश का करेंगे दौरा, औरैया पहुंचे

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पूरे प्रदेश का करेंगे दौरा, औरैया पहुंचे

by Tejas Khabar

 

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पूरे प्रदेश का करेंगे दौरा, औरैया पहुंचे

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पूरे प्रदेश का करेंगे दौरा, औरैया पहुंचे

औरैया के अटसू में समाजवादी कार्यकर्ता का हाल-चाल लेने पहुंचे जोरदार स्वागत

यूपी में सूबे की सबसे भ्रष्ट भाजपा सरकार – शिवपाल यादव

 

औरैया। बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जसवंत नगर से विधायक शिवपाल यादव अजीतमल क्षेत्र में पहुंचे। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वही शिवपाल यादव ने भी पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल लिया। वही मीडिया से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने सूबे की भाजपा सरकार को अब तक का सबसे भष्ट सरकार बताया।

यह भी देखें : औरैया में पुलिस कर्मी के बेटे की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

बुधवार को सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव अटसू कस्वे में पार्टी के कार्यकर्ता राधे कुशवाहा का स्वास्थ्य का हालचाल लेने पहुँचे। जिसके बाद वह गंगदासपुर में पूर्व मंत्री भोला सिंह के आवास पर पहुँचे। यहाँ पर सपा नेता माधव सिंह , बड़े सिंह गौर , राहुल सिंह , सुवि गौर , कल्लू यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वही शिवपाल सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार बड़े वादे करने की पार्टी है। बड़े – बड़े वादे होते हैं। लेकिन अभी तक वादे पूरे नही हुये है। भाजपा सरकार अभी तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है।

यह भी देखें : गेल में खेल : विवेकानंद हाउस ने भरी उड़ान,दयानंद हाउस उप विजेता

भाजपा सरकार में नौकरशाही के हवाले पूरा प्रदेश है। बेरोजगार मर रहा है। किसानों को एमएसपी नही मिल रहा है। किसानों को दुगुनी आय करने का वादा किया था। आय दुगुनी तो छोड़ो किसानों को उनकी फसल का मूल्य नही मिल रहा है। किसान और नौजवान बर्बाद हो गया है। प्रदेश में बेरोजगार मर रहा है। किसान को बिजली , खाद नही मिल रही है। रात – रात भर किसान ठंड में खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे हैं। यदि फसल रखाने नही जायेंगे तो आवारा जानवर उनकी फसल खा जायेंगे। सपा सरकार आने के बाद आवारा जानवरों के लिये बीहड़ में यमुना – चंबल के किनारे गौशाला बनवाई जाएगी। ताकि किसानों की मेहनत बेकार न हो और फसल सुरक्षित रहे। इस मौके पर  विधायक प्रदीप यादव , सपा नेता विजय सिंह राजपूत , कमलेश यादव , राजेन्द्र दोहरे , सर्वेश सविता आदि लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment